इंदौर ( Indore) के अरबिंदो अस्पताल के एक डॉक्टर कश्यप पाटीदार ( Dr. Kashyap Patidar ) ने निजी हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक डॉक्टर इसी हॉस्टल में रह रहा था। घटना के बाद मृतक डॉक्टर के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्र इस मामले में प्रेम-प्रसंग की आशंका जता रहे हैं। हालांकि आधिकारिक रुप से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गिरने से मौत होना बताया गया है।
मृतक का नाम डॉ. कश्यप पाटीदार ( Dr. Kashyap Patidar ) था। जो अरबिंदो अस्पताल में एमडी मेडिसिन में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। कश्यप ने दो महीने पहले ही एडमिशन लिया था। कश्यप ने इससे पहले विदेश से एमबीबीएस किया था। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर की है। रात में थाने पर अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी सूचना दी। कश्यप पाटीदार (26) पुत्र रमेश पाटीदार निवासी सुसारी ग्राम कुक्षी (धार) का रहने वाला था। जिसने निजी सिद्धांत होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने बताया कि उसके साथ रूम में एक साथी भी रहता था, जो खाना खाने गया था। इस दौरान छात्र ने यह कदम उठा लिया। कमरे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हॉस्टल के रूम की जांच की। यहां पुलिस को डॉ. कश्यप पाटीदार ( Dr. Kashyap Patidar ) के जूतों के निशान दीवार पर मिले हैं। कपड़ों से कुछ कागज भी मिले हैं, जो दिन के समय ड्यूटी के थे। दोस्त और परिवार ने भी अपने बयान में किसी तरह की परेशानी को लेकर जिक्र नहीं किया है। इनका कहना है कि उसने कभी किसी से विवाद या झगड़े की बात नहीं कही।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?