पंजाब (Punjab) विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक और मामले में पंजाब सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय पोपली ( Sanjay Popli ) को चंडीगढ़ और संजीव वत्स को जालंधर से गिफ्तार किया है। इन पर भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस ने आरोपियों को मंगलवार को मोहाली की अदालत में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। भी
जानकारी के मुताबिक करनाल निवासी एक ठेकेदार ने संजय पोपली ( Sanjay Popli ) के खिलाफ एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि अधिकारी बिलों को क्लियर करने की एवज में एक फीसदी रिश्वत मांग रहे थे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय नवांशहर में सात करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना शुरू की गई थी।
इसमें वह एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। ठेकेदार ने 12 जनवरी को आईएएस अधिकारी के सचिव के रूप में तैनात अधीक्षक स्तर के अधिकारी संजीव वत्स के माध्यम से 3.5 लाख रुपये का भुगतान किया। विजिलेंस ने दावा किया कि पोपली ठेकेदार से शेष 3.5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने फोन कॉल रिकॉर्ड किया और भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पोपली ने पहले जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड का नेतृत्व किया था।
नवांशहर के करियाम रोड व मुसापुर रोड पर 7 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट पर चल रहा है और प्रोजेक्ट का करीब 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कुछ समय पहले तक सीवरेज बोर्ड में सीईओ के पद पर तैनात आईएएस संजय पोपली ( Sanjay Popli ) ने ठेकेदार संजय कुमार से एक फीसदी के हिसाब से सात लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार संजय कुमार ने बताया कि इसमें से साढे़ तीन लाख रुपये संजय पोपली को जनवरी 2022 में दे दिया था लेकिन अब कुछ समय से वह बाकी के साढे़ तीन लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही नवांशहर पहुंची तो काउंसिल दफ्तर में हलचल मच गई, क्योंकि सारा मामला नवांशहर में चल रहे काम से जुड़ा है।
विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों को संजय पोपली ( Sanjay Popli ) के यहां आज तलाशी के दौरान उसके घर से बेहिसाब जिंदा कारतूस मिले। उन्हें उसके घर से 73 गोलियां (7.65 बोर में से 41, .22 बोर की 30 और .32 बोर की दो) मिलीं। सेक्टर 11 थाना चंडीगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत