पटियाला ( Patiala ) पुलिस लाइन में बने क्वार्टर में रविवार दोपहर आपसी लड़ाई के बाद पंजाब पुलिस (Punjab Police) एक एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से पत्नी की गोली मार कर हत्या करने के बाद खुद के सिर में भी गोली मार ली। दोनों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां पत्नी को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि एएसआई को गंभीर हालत में शाम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
पटियाला ( Patiala ) पुलिस ने बताया कि मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला पंजाब पुलिस (Punjab Police) का एएसआई दविंदर कुमार पटियाला के पुलिस लाइन में बने 182 नंबर रिहायशी क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे दविंदर कुमार का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सुमन के से लड़ाई-झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में भड़के एएसआई दविंदर सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से पत्नी सुमन को गोली मार दी।
इसके बाद अपने सिर में भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि सुमन खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी और खुद दविंदर कुमार बुरी तरह से दर्द से तड़प रहा था। तुरंत दोनों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया।
पंजाब पुलिस (Punjab Police) के एएसआई दविंदर कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है, क्योंकि गोली उसके सिर के आरपार निकल गई है। पटियाला पुलिस ने ने बताया कि दविंदर कुमार को राजिंदरा के डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक एएसआई दविंदर कुमार की ड्यूटी पीसीआर में है। इन दिनों वह छुट्टी पर चल रहा था। पुलिस के मुताबिक दविंदर कुमार के परिवार वालों को हरियाणा में वारदात के बारे सूचना दे दी गई है। उनके बयान पर ही आगे मामले में कार्रवाई की जाएगी। वारदात के समय दोनों पति-पत्नी के ही घर में होने की बात सामने आ रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?