मुंबई ( Mumbai) के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है।
बीएमसी ( BMC ) कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया कि 9 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। दमकल विभाग के अनुसार, इमारत के मलबे के नीचे 1-2 लोग फंसे हुए हैं।
NDRF, बीएमसी और मुबंई पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। BMC की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि इमारत जर्जर हो चुकी थी। 2013 से पहले मरम्मत और फिर इमारत को गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे।
बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया कि हमने इमारत को C 1 श्रेणी में रखा था यानी बिल्डिंग में रहने लायक नही है, लेकिन कुछ अधिकृत लोगों ने C 1 में रखे जाने का विरोध किया। उन्होंने आर्किटेक्चर से खुद स्ट्रक्चर ऑडिट कराया। उनकी रिपोर्ट में बिल्डिंग को C 2 की श्रेणी घोषित किया गया यानी इमारत को रिपेयरिंग कर उसमें रहा जा सकता है। अब तक जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। कुछ लोगों के जिंदा होने की संभावना है। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश हो रही है।
पीएम नरेंन्द्र मोदी ने कहा कि मुंबई ( Mumbai) में इमारत गिरने से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं। मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और और घायलों को 50,000 रुपए अनुग्रह राशि दी जाएगी।
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुभाष देसाई ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए आर्थिक सहायता और घायलों का फ्री इलाज करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच की जाएगी, जो भी जिम्मेदार हुए उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए मीटिंग बुलाई गई है। इससे पहले, एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिवार को 5 लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?