यूपी के मथुरा ( Mathura) जिले के नौहझील थाना में तैनात यूपी पुलिस (UP police ) के कॉन्स्टेबल आशीष कुमार का शव फंदे से लटका मिला है। सिपाही मेरठ जिले का रहने वाला था। सिपाही ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। साथ ही जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार,मेरठ ( Meerut) जिले के थाना बहसूमा के बरावली गांव का रहने वाला आशीष कुमार (25) पुत्र रविंद्र सिंह यूपी पुलिस (UP police )ने सिपाही के पद पर तैनात था। उसकी तैनाती इस समय नौहझील थाना में थी।
वह नौहझील में किराए के मकान पर साथी सिपाही रोहित के संग रह रहा था। बुधवार की रात तीन बजे रोहित कमरे पर लौटा तो देखकर दंग रह गया। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। आशीष ने नौहझील कस्बे में ही कन्हैया पाठक के मकान में एक कमरा किराए पर ले रखा था।
एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि यूपी पुलिस (UP police ) के साल 2020 बैच के सिपाही ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह साफ नहीं है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। सिपाही ट्रेनिंग के बाद से ही थाना नौहझील में तैनात है।
मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मेरठ से मथुरा पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। आशीष के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। राजेंद्र सिंह ने बताया कि आशीष के साथ उनके पास के ही गांव का रहने वाला रोहित रहता था। रोहित भी उत्तर प्रदेश पुलिस (UP police ) में सिपाही है और नौहझील थाना में ही सिपाही है। आशीष और रोहित का बुधवार की रात को झगड़ा भी हुआ। राजेंद्र सिंह के अनुसार आशीष के होठ और घुटनों पर चोट के निशान हैं। आशीष के पिता ने बताया कि उनके बेटे की हत्या हुई है और रोहित ने हत्या की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?