यूपी के मथुरा ( Mathura) जिले के थाना नौहझील में तैनात यूपी पुलिस (UP police ) के कॉन्स्टेबल आशीष कुमार ( constable Ashish Kumar ) (25) पुत्र रविंद्र सिंह की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नौहझील पुलिस के अनुसार सिपाही आशीष कुमार से पहले उसके साथी सिपाही रोहित धनखड़ ने जमकर मारपीट की और फिर उसका रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आत्महत्या दिखाने के लिए सिपाही के शव को पंखे से लटकाया गया। पुलिस ने हत्यारोपी साथी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक सिपाही के पिता की तहरीर पर साथी सिपाही के खिलाफ अनुसूचित जाति और हत्या किए जाने का मुकदमा थाना नौहझील में दर्ज कर लिया गया है।
थाना नौहझील में तैनात सिपाही आशीष कुमार ( constable Ashish Kumar ) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम बरावली थाना बहसूमा, मेरठ का शव 29 मई की देर रात कस्बे के रेतिया गली में विपिन पाठक के मकान में किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान पिटाई की तरफ साफ इशारा कर रहे थे। गले पर दो निशान भी उसकी हत्या की तरफ इशारा कर रहे थे।
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रख रही थी, फिर भी पुलिस ने शक के आधार पर सिपाही रोहित धनखड़ को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सिपाही टूट गया। शुक्रवार को मृतक सिपाही आशीष के पिता रवीन्द्र सिंह की तहरीर पर नौहझील पुलिस ने हत्या और अनुसूचित जाति की धारा में मुकदमा दर्ज करके आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि रोहित ने रस्सी से आशीष का गला घोंटा था। उसके बाद पंखे पर शव लटकाकर सुसाइड का ताना-बाना बुना। पूछताछ में वह टूट गया। आरोपी सिपाही पुलिस की गिरफ्त में है। वारदात के समय बीयर पीने के बाद रोहित ने आशीष ( constable Ashish Kumar )का मोबाइल छीन लिया था। उस वक्त सिपाही आशीष किसी जान-पहचान वाली लड़की से वीडियो कॉलिंग कर रहा था। मोबाइल न देने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रोहित ने आशीष से मारपीट भी की थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?