आगरा (Agra ) जिले के पिनाहट (Pinahat ) कस्बे में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां के मोहल्ला मार में गल्ला व्यापारी 70 वर्षीय सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी 65 वर्षीय कृष्णा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार दोपहर तक जब व्यापारी घर से नहीं निकले तो पड़ोसियों को शक हुआ। लोगों ने घर में जाकर देखा, तो वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। गल्ला व्यापारी और उनकी पत्नी का खून से सना शव फर्श पर पड़ा हुआ था। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद लोगों से मामले की जानकारी ली। पति-पत्नी के गले पर निशान हैं। घर का सामान बिखरा हुआ था। पुलिस का कहना है कि हत्या कर लूटपाट की गई है। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने घर से 15 लाख रुपये नकद के अलावा 15 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर ले जाने की बात लिखी है।
लोगों ने बताया कि सुरेश चंद्र गुप्ता का पिनाहट में गल्ले की आढ़त और तेल मिल है। शनिवार को वह अपने बेटे के पास आगरा (Agra )आए थे। शाम 4:30 बजे लौटकर पिनाहट पहुंचे। उन्होंने मिल को खोला था। शाम 7:30 बजे मिल को बंद कर अपने घर चले गए। रविवार दोपहर 12:00 बजे तक वह घर से नहीं निकले। अमूमन जल्दी घर से बाहर आ जाते थे। घर के दरवाजे खुले हुए थे। पड़ोसियों ने घर में घुसकर देखा तो प्रथम तल पर कमरे में सुरेश चंद्र गुप्ता बेड पर लहूलुहान पड़े थे। उनकी पत्नी फर्श पर पड़ी थी। पड़ोसी ने शोर मचाया तो अन्य लोग पहुंच गए।
आगरा(Agra ) एसपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी पूर्वी ने बताया कि सुरेश चंद गुप्ता के कपड़े गीले हैं। घर में सामान बिखरा हुआ है। आशंका है कि बदमाशों ने लूटपाट के दौरान पति और पत्नी की हत्या की है। पुलिस के अनुसार इनवर्टर ऊपर के कमरे में रहता था, लेकिन वह नीचे रखा हुआ मिला है। मोहल्ले में कई घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी पुलिस रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। उधर, घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। जल्द खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों ने कस्बे का बाजार बंद कर दिया। आगरा एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड के अनावरण हेतु तीन टीमों का गठन कर कार्यवाही शुरु कर दी गयी है
थाना पिनाहट क्षेत्र में पति- पत्नी की हत्या की घटना के अनावरण हेतु 03 टीमों का गठन कर, की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के संबंध में #SSP_AGRA द्वारा बाइट । pic.twitter.com/9QSQzdCjw4
— AGRA POLICE (@agrapolice) July 3, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत