सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री व मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ( Sadhana Gupta ) का गुड़गांव के मेदान्ता हॉस्पिटल में निधन हो गया है।
पिछले सप्ताह साधना गुप्ता (Sadhana Gupta )को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।साधना को पोस्ट कोविड इंफेक्शन भी था। इसकी वजह से उन्हें तत्काल इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। उन्हें फेफड़े का इन्फेक्शन भी था। जहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया है।उनके शव को चार्टर प्लेन से लखनऊ लाया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद हैं। मालूम हो कि साधना गुप्ता एलडीए में कार्यरत थीं। पिछले दिनों उनका स्थानांतरण भी हो गया था।
गौरतलब है कि साधना गुप्ता (Sadhana Gupta ), मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं। साधना यादव के बेटे का नाम प्रतीक यादव है और उनकी बहू अपर्णा यादव हैं। अपर्णा यादव बीजेपी नेत्री हैं, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं, सपा सुप्रीमो अखिलेश की साधना यादव सौतेली मां हैं।
साधना गुप्ता (Sadhana Gupta )वास्तविकता में मुलायम की जिंदगी में 1988 में आईं और 1989 में मुलायम सीएम बन गए। इसके बाद से ही वह साधना को लकी मानने लगे। यह सब कुछ पता तो सबको था लेकिन घर में कोई कहता कुछ नहीं था। यह सब सामने तब आया जब मुलायम ने 2007 में आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक शपथपत्र दिया। इसमें मुलायम ने लिखा कि, “मैं स्वीकार करता हूं कि साधना गुप्ता मेरी पत्नी और प्रतीक मेरा बेटा है।”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?