जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) पर सोना ( Gold ) तस्करी मामले में बैंकॉक की तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया। इन युवतियों के पास से 1.80 किलो सोना जब्त किया गया। पकड़ा गया सोना 90.43 लाख रुपए का है। तीनों युवतियां जयपुर के ज्वेलर के संपर्क में थी।
कस्टम विभाग के अफसरों ने बताया कि बैंकॉक से रविवार रात जयपुर एयरपोर्ट पहुंची एयर एशिया की फ्लाइट- 131 से तीन युवतियां गोल्ड लेकर आई थी। संदेह होने पर इन युवतियों से पूछताछ की गई। इसके बाद तीनों युवतियों की जांच हुई तो हाथों में गोल्ड ( Gold ) के कड़े और गले में चेन पहनी हुई थी।
जांच से बचने के लिए इन तीनों ने ज्वेलरी कपड़ों से ढक रखी थी। जब सोना ( Gold ) को लेकर इनसे पूछताछ की गई तो जवाब नहीं दिया। जिस पर टीम ने इन्हें गोल्ड तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया।
जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) पर कस्टम अफसरों ने जब युवतियों से पूछताछ करना शुरू किया तो उन्होंने अंग्रेजी नहीं आना बताया। कुछ समय बाद ट्रांसलेटर को बुलाया गया। इन युवतियों ने उसे भी सही जवाब नहीं दिए।
जांच में सामने आया कि ये युवतियां पहले भी जयपुर में तस्करी कर लाये गये सोना की सप्लाई कर चुकी है। ये किसके लिए गोल्ड लेकर आ रही थी। इसे लेकर कस्टम अफसर युवतियों से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं जयपुर एयरपोर्ट के बाहर लगे CCTV भी खंगाले जा रहे हैं। पूर्व में जयपुर आने पर ये लड़कियां किसी होटल या फ्लैट में रुकी थी इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है।
जयपुर कस्टम डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि बैंकॉक से आई तीनों युवतियां बिना स्कैनिंग के एयरपोर्ट से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम की टीम की निगाह इन युवतियों पर पड़ी। टीम को इन युवतियों पर शक हुआ क्योंकि एक युवती मेटल डिटेक्टर से बाहर निकली और दूसरी युवती उसे बिना स्कैनिंग के ही हैंड बैग पकड़ा रही थी। इसके बाद युवतियों से पूछताछ की तो उन्होंने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। कस्टम की टीम ने इन युवतियों के हैंड बैग की तलाशी ली, तब सोने के 6 मोटे कड़े और 3 बड़ी-बड़ी गोल्ड चेन बरामद की गई। कस्टम की टीम ने तीनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत