राजधानी दिल्ली ( Delhi ) के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( Indira Gandhi International Airport) पर सुरक्षाकर्मियों ने असलहा तस्करी का पर्दाफाश किया है। जिसमें बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। इस मामले में एक भारतीय जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। आईजीआई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि वियतनाम से आए एक भारतीय जोड़े को पकड़ा गया है। इनके पास से दो ट्रॉली बैग से 22 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 45 पिस्टल जब्त की गई हैं। आरोपियों ने इससे पहले की गई 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 25 पिस्टल की तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की है।
बता दें कि आरोपी भारतीय जोड़ा एयरपोर्ट ( Indira Gandhi International Airport) पर उतरा था। इस जोड़े के पास ट्रॉली बैग था। जिसमें असलहे भरे हुए थे। दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकले की फिराक में थे।इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर दोनों पर पड़ी और इनकी गतिविधि संदिग्ध लगी।शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने ट्रॉली बैग की जांच की। बैग खुला तो अधिकारी भी सन्न रह गए। बरामद किए गए सभी 45 पिस्टल नए बताए जा रहे हैं।इस बरामदगी के बाद पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये दोनों तस्कर इन असलहों को किसके पास पहुंचाने वाले थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान जगजीत सिंह और जसविंदर कौर के रूप में हुई है, जो पति-पत्नी हैं। दंपति 10 जुलाई को वियतनाम से भारत लौटा था। एयरपोर्ट ( Indira Gandhi International Airport) अधिकारियों ने जगजीत सिंह को दो ट्रॉली बैग में पिस्टल के साथ पकड़ा था, जो उसे उसके भाई मंजीत सिंह ने दिया था।
मनजीत सिंह को कथित तौर पर हथियारों से भरा बैग पेरिस और फ्रांस का दौरा करने वाले जगजीत सिंह ने वियतनाम में दिया है। बरामद बंदूकों की कुल कीमत 22,50,000 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि इससे पहले वो तुर्की से 25 पिस्तौल भारत लाए थे। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Delhi | An Indian couple that arrived from Vietnam was nabbed & 45 guns worth over Rs 22 lakh from two trolley bags seized. They admitted their previous indulgence in smuggling 25 pieces of guns having a value of over Rs 12 lakh: Commissioner of Customs, IGI Airport & General pic.twitter.com/TvjNbJt5yA
— ANI (@ANI) July 13, 2022


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा