बिहार (Bihar ) के छपरा ( Chhapra )में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। छपरा के खोदाईबाग गांव में हुए विस्फोट से 3 मंजिला इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।
छपरा ( Chhapra ) जिले के खोदाईबाग गांव में रविवार सुबह करीब 11.45 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। अब तक 6 लोगों के शव निकाले गए हैं। एक गंभीर रूप से घायल है। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी जानकारी सामने आई है। उनका रेस्क्यू किया जा रहा है। धमाका इतना जोरदार था कि यह फैक्ट्री जिस तीन मंजिला मकान में चलाई जा रही थी, वह पूरी तरह ध्वस्त हो गया।
मृतकों में मां, उसके दो बेटे, पोते और पोती शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज करीब 3 किमी दूर तक सुनी गई। ब्लास्ट मस्जिद के पास स्थित मोहम्मद रेयाजू मियां के घर में हुआ है। लोगों के मुताबिक अमीना खातून के घर में आतिशबाजी के लिए पटाखे बनाए जाते हैं। परिवार शादी-विवाह सहित अन्य खुशी के मौके पर आतिशबाजी के लिए पटाखे बेचता है।
छपरा ( Chhapra ) ब्लास्ट का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह पटाखों और वहां रखे बारूद में ब्लास्ट के बाद पूरा मकान ढह गया। पुलिस यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।मृतकों में अमीना खातून (55 वर्ष), दो बेटे- मुलाजिम (35), साबिर अली (22),मुलाजिम का बेटा- सहजाद (5) और बेटी यास्मीन (8 वर्ष) की मौत हो गई है। एक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
छपरा (Chhapra ) एसपी संतोष कुमार ने कहा कि छपरा में विस्फोट से एक घर के ढहने से छह लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हम विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है।
रविवार को अचानक कि पटाखे में आग लग गई और बड़ा विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में तीन मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। मलबे में से भी पटाखों के फूटने की आवाज आई। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी जारी किए हैं। यह गैरकानूनी तरीके से पटाखा बनाने का काम बहुत पहले से चल रहा था।
Bihar | Six people dead after a house collapsed due to a blast in Chhapra. Efforts are being made to rescue people trapped under the debris. We’re investigating the reason behind the explosion. Forensic team and Bomb disposal squad have also been called: Santosh Kumar, Saran SP pic.twitter.com/bCJgEMgZHf
— ANI (@ANI) July 24, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?