अलीगढ़ (Aligarh )के विकास नगर में संपत्ति विवाद में एक बेटे ने अपने माता-पिता व बड़े भाई की तीन साल की बेटी की बेरहमी से हथौड़े व ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी और खुद ही थाने पहुंच गया। आरोपी के खिलाफ उसके बड़े भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने पुलिस के सामने जुर्म कुबूल कर लिया।
अलीगढ़ (Aligarh ) महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र की विकास नगर कालोनी में सोमवार शाम बेटे ने नृशंसतापूर्वक तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। संपत्ति व रुपयों की खातिर उसने घर में अपने बुजुर्ग माता-पिता और मासूम भतीजी तीनों को घर में मौजूद हथौड़े और पत्थर मारकर मौत के घाट उतारा । उसके बाद आरोपी पैदल चलकर थाने पहुंच गया। इस तिहरे हत्याकांड की खबर पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत ओमप्रकाश (62) विकास नगर गली नंबर एक में एसजेडी स्कूल के पीछे अपनी पत्नी सोमवती (57), दो बेटों विवाहित रामेश्वर व अविवाहित सौरभ के संग रहते थे। छोटे बेटे सौरभ का अपने पिता व बड़े भाई से संपत्ति बंटवारे और रुपयों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम सौरभ ने एकांत में पहले माता-पिता की हत्या की। इसी बीच दादा-दादी के पास खेल रही रामेश्वर की छोटी बेटी फाल्गुनी उर्फ शिवा (3) को घायल कर दिया। पिता रामेश्वर घायल बेटी फागुनी को लेकर जेएन मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इंजीनियरिंग कर चुके हत्यारोपी सौरभ के सिर पर इस कदर खून सवार था कि मां-बाप को मारने के बाद भाई-भाभी भी उसके निशाने पर थे। इसी बीच दादा-दादी पास खेल रही बच्ची को उसने महज इसीलिए मार दिया कि वह कहीं भेद न खोल दे।
जब वह घर से बाहर निकला और उसकी भाभी ने अपनी बेटी को खून से लथपथ देखा तो उसकी प्लानिंग वहीं दम तोड़ गई अन्यथा यहां से निकलकर वह भाभी को घर में मौत के घाट उतारता। इसके बाद जिम में बड़े भाई को रास्ते से हटाता। ये बातें खुद थाने में गिरफ्तारी देने के बाद सौरभ ने स्वीकारी हैं।
अलीगढ़ (Aligarh )पुलिस के अनुसार, आरोपी सौरभ ने स्वीकार किया है कि उसने बारहवीं करने के बाद आईटीआई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। पिता वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हुए और उसके बाद उन्होंने फंड में मिला काफी रुपया कर्ज में दे दिया। शेष रकम से बड़े भाई रामेश्वर को जिम खुलवा दी, इस कारण परिवार में तंगी चलने लगी थी। उसने अपने पिता को बार-बार समझाया कि आप मेरे बारे में भी सोचिये। मगर माता-पिता, भाई और भाभी के कहने में चलते थे।
काफी समझाने पर भी नहीं मानते थे और परेशान करते थे। इसे लेकर अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे उसने घर में पहले माता-पिता को हथौड़े और पत्थर से सिर कुचलकर मारा। वहीं खेल रही बच्ची को सिर्फ इसलिए मारा कि कहीं वह किसी को बता न दे। इसके बाद वह घर के दूसरे हिस्से में अकेली भाभी को मारने जा रहा था। मगर बच्ची को मारने के चलते भेद खुल गया। वह घर के बाहर निकल आई और फिर वह सीधे थाने चला आया।
जनपद अलीगढ़ के थाना गाँधी पार्क क्षेत्र में हुई घटना पर #DIGRangeAligarh @DeepakKumarIPS2 द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये तथा आरोपी को गिरफ़्तार कर वैधानिक कार्रवाही की जा रही है |#UPPolice pic.twitter.com/OP81iLsQVI
— DIG Range Aligarh (@rangealigarh) July 25, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?