राजस्थान ( Rajasthan ) के श्रीगंगानगर ( Sri Ganganagar ) जिले में पानी की डिग्गी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई है। मृतकों में 2 बालिकाएं और 3 बालक शामिल है। इनकी उम्र 8 से 13 साल के बीच थी। ये सभी आपस में चचरे भाई-बहन थे। किनारे पर खेल रहे एक बच्चे का पैर फिसला। वह पानी में चला गया। उसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर बाकी चारों बच्चे भी गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पास से गुजर रहे ग्रामीण ने शव तैरता हुआ देखा। उसने घरवालों को खबर दी। पूरे घर में कोहराम मच गया। मरने वालों में सगे भाई-बहन शामिल हैं। मामला श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर का है।
रविवार दोपहर श्रीगंगानगर ( Sri Ganganagar ) जिले के रामसिंहपुर इलाके के गांव पांच यूडीएम (उदासर) में दर्दनाक हादसा हुआ। बच्चे श्रावणी तीज पर परिवार की महिलाओं के साथ गुड्डी पूजन के लिए डिग्गी के पास गए थे। महिलाएं वहां से लौट गईं, लेकिन बच्चे वहीं रुक गए। बच्चे खेलते-खेलते डिग्गी के पास पहुंच गए। इस दौरान एक किसान ने उन्हें डिग्गी से दूर भी किया। कुछ देर बाद बच्चे फिर से वहीं चले गए। अचानक एक बच्चे का पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा डिग्गी की ओर बढ़ा, वह भी डूब गया। इसी तरह एक-एक कर पांचों डिग्गी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
पांचों बच्चे मजदूर परिवारों के थे। इनमें भावना (10) पुत्री गोरधन, निशा (11) पुत्री विनोद, आशीष (10) पुत्र अनिल, राजेश (8) पुत्र गोरधन और अंकित (9) पुत्र संदीप शामिल हैं। अंकित, आशीष, भावना, राजेश और निशा भाई-बहन थे। इनमें राजेश और भावना सगे भाई-बहन थे। बाकी तीनों बच्चे कजिन थे। हादसे ने राजेश और भावना के परिवार को तोड़कर रख दिया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने श्रीगंगानगर ( Sri Ganganagar ) जिले की घटना पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा- श्रीगंगानगर में रामसिंहपुरा थाना क्षेत्र के उदासर गांव में पानी की डिग्गी में डूबने से 5 बच्चों की मौत का समाचार दुखद है। मेरी गहरी संवदेनाए बच्चों के माता-पिता एवं परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें कठिन समय में संबल प्रदान करें।
श्रीगंगानगर में रामसिंहपुर क्षेत्र के उदासर गांव में खेत में पानी की डिग्गी में डूबने से पांच बच्चों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। मेरी गहरी संवेदनाएं बच्चों के माता-पिता एवं परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस अत्यंत कठिन समय में सम्बल प्रदान करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 31, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?