नोएडा ( Noida ) की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करने के मामले में फरार चले आरोपी गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी( Shrikant Tyagi ) को आखिरकार नोएडा पुलिस ने मंगलवार को मेरठ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी पर विधायक को मिलने वाला स्टीकर लगा है। उसका कहना है कि यह स्टीकर उसे स्वामी प्रसाद मौर्य से मिला था। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।
नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस की 12 टीमों ने लगातार पीछा कर आरोपी को धर दबोचा। आलोक सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर नोएडा पुलिस ने त्यागी को मेरठ से तड़के गिरफ्तार किया। उसके साथ मौजूद चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तारी के बाद श्रीकांत त्यागी को कोर्ट में पेश किया गया। श्रीकांत को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, प्रदीप कुमार कुशवाहा की कोर्ट में पेश किया गया। जहां वो अपनी गलती पर अफसोस जता रहा था। श्रीकांत त्यागी ( Shrikant Tyagi )को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि श्रीकांत त्यागी ( Shrikant Tyagi )के एक गाड़ी पर ‘विधायक’ का स्टिकर लगा है, उसका कहना है कि यह स्टिकर उसे उसके पुराने राजनीतिक सहयोगी स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था। हम इस जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं। उसके ड्राइवर ने कार की नंबर प्लेट पर यूपी सरकार का चिन्ह पेंट कर दिया था। गैंगस्टर एक्ट के तहत जांच जारी है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना के बाद खुद को बचाने के लिए वह उत्तर प्रदेश से बाहर भी भाग गया था, लेकिन पुलिस टीमें ह्यूमन इंटेलिजेंस, टेक्निकल सर्विलांस और अन्य माध्यमों से उसका पीछा करती रहीं और आज सुबह उसे मेरठ में पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि श्रीकांत त्यागी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, उसे फरार रहने के दौरान किस-किस ने शरण दी इस बात की भी जानकारी हासिल की जा रही है।
बता दें कि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीकांत त्यागी की चार गाड़ियों को सीज किया था। उनमें से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी पर विधायक का स्टीकर लगा हुआ मिला था। वहीं एक अन्य गाड़ी की नंबर प्लेट पर यूपी सरकार का लोगो लगा हुआ भी मिला था।
बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी( Grand Omaxe Society ) में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?