जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के बड़गाम ( Budgam )के वाटरहेल इलाके में आतंकियों संग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ राथर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया है।
मध्य कश्मीर के बडगाम ( Budgam )में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार तड़के मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक चली। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि इनमें आतंकी लतीफ राथर भी शामिल था, जो की अमरीन, राहुल भट सहित कई नागरिकों की हत्या में शामिल रहा था। हालांकि, शवों की पहचान अभी बाकी है।
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बडगाम ( Budgam ) एनकाउंटर को बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा, ‘लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। घटनास्थल से शव निकाले जा रहे हैं। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। यह हमारे लिए एक बड़ी सफलता है।
‘एडीजीपी ने बताया कि लतीफ की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। वह कश्मीर में कई नागरिक हत्याओं में शामिल रह चुका है। कश्मीरी हिंदू राहुल भट्ट और अमरीन भट की हत्या में भी उसी का हाथ था।
एडीजीपी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ पुलवामा में सुरक्षा बलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। यहां भारी मात्रा में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए। पुलिस इसे दोनों घटनाओं से जोड़कर देख रही है।
#BudgamEncounterUpdate: #Terrorist Lateef Rather @ Abdullah, killer of Rahul Bhat & Amreen Bhatamong the three killed #terrorists. He was involved in several #terror crime cases including several civilian #killings & #atrocities: ADGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/2VSj0WcMfC
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) August 10, 2022
#UPDATE | Budgam encounter: All the three hiding LeT terrorists neutralised. Bodies being retrieved from the site, but identification is yet to be done. Incriminating materials, arms & ammunition recovered: ADGP Kashmir https://t.co/Nj0Mb4M64X
— ANI (@ANI) August 10, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?