इसी बीच कई यात्री नाव से कूद पड़े। इससे पलट कर नदी में डूब गई। नाव में 50 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन पुलिस बल के साथ पहुंचे। गोताखोरों से तलाश कराई जा रही है। इसके साथ ही प्रयागराज व लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। बांदा ( Banda ) एसपी अभिनंदन का कहना है कि नाव में करीब 35 लोग सवार थे।बताया जा रहा है कि मर्का से फतेहपुर, प्रयागराज लोग यमुना नदी पारकर आते-जाते हैं। एकमात्र साधन नाव है।
इनमें से 15 लोग सुरक्षित तैरकर निकल आए, जबकि 17 लोग अभी भी लापता हैं। मर्का निवासी दिनेश का पुत्र किशन (01), फतेहपुर के असोथर के कउहन निवासी राजरानी (40), फतेहपुर के असोथर के सांवला डेरा निवासी फुलवा (45) के शव मिले हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने डीएम अनुराग पटेल, डीआईजी विपिन मिश्रा, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए।
https://platform.twitter.com/widgets.js