भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण( VVS Laxman ) एक बार फिर टीम इंडिया में कोच की जिम्मेदारी निभाने वाले हैं। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख लक्ष्मण को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का कार्यवाहक कोच बनाया गया है। इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने की। भारतीय टीम जिम्बाब्वे के हरारे में 18, 20 और 22 अगस्त को तीन वनडे मैच खेलेगी।
इससे पहले जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया गया। केएल राहुल की टीम में वापसी हुई और उन्हें कप्तानी सौंपी गई। उन्हें पहले इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। 30 जुलाई को जब तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की गई थी, तो राहुल उस टीम में नहीं थे। तब शिखर धवन को कप्तानी सौंपी गई थी। राहुल की वापसी के बाद अब धवन को उप-कप्तान बना दिया गया।
VVS Laxman will be India’s head coach in Zimbabwe: BCCI secretary Jay Shah
— Press Trust of India (@PTI_News) August 12, 2022
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?