दुनियाभर में जन्माष्टमी ( Janmashtami) पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ब्रिटेन के पीएम पद की दौड़ में अग्रणी ऋषि सुनक( Rishi Sunak ) ने जन्माष्टमी के मौके पर लंदन के मंदिर में पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की।
ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक ( Rishi Sunak ) पत्नी अक्षता के साथ लंदन के भक्तिवेदांत मेनोर टेंपल में जन्माष्टमी मनाने पहुंचे। सुनक ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं लोकप्रिय हिंदू त्योहार जन्माष्टमी, जो कि भगवान कृष्ण का जन्मदिन है, एक दिन पूर्व एडवांस में मनाने के लिए पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ मंदिर पहुंचा।’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।हालांकि, ऋषि सुनक के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक धड़ा जहां जन्माष्टमी पर भगवान की पूजा को सही बता रहा है तो वहीं, दूसरा धड़ा इसे पॉलिटिक्स से जोड़कर देख रहा है।
सुनक ( Rishi Sunak ) भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता हैं। वे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में हैं। वे जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री थे। इस्तीफा देकर जॉनसन के उत्तराधिकारी बनने की होड़ में हैं। हालांकि, अधिकांश सर्वेक्षणों में ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस से वे पीछे चल रहे हैं। टोरी वोटरों के ताजा सर्वेक्षण में कहा गया है कि लिज ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता बनने की दौड़ में अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। बुधवार को आए नवीनतम कंजर्वेटिव होम सर्वेक्षण का भी वही नतीजा आया है जो अगस्त की शुरुआत में आखिरी बार आया था। तब, ऋषि सुनक 26 फीसदी और ट्रस को 58 फीसदी वोट मिले थे।
ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति भारतीय बिजनसमैन नारायण मूर्ति की बेटी हैं। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी जब सुनक स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहे थे। साल 2006 में बैंगलुरू में दो दिवसीय समारोह में दोनों की शादी हुई थी। सुनक का जन्म ब्रिटेन के साउथ हैंपटन में हुआ था और उनके माता-पिता भारतीय थे। बोरिस जॉनसन कैबिनेट में वह वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे और फिलहाल ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनने की रेस में लिज ट्रस को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
Today I visited the Bhaktivedanta Manor temple with my wife Akshata to celebrate Janmashtami, in advance of the popular Hindu festival celebrating Lord Krishna’s birthday. pic.twitter.com/WL3FQVk0oU
— Rishi Sunak (@RishiSunak) August 18, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?