बिहार (Bihar ) में बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी (Motihari) से आया है। पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज में शनिवार को अरेराज कोर्ट के गेट पर दिनदहाड़े एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मोतिहारी की ओर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक मोतिहारी (Motihari) में वारदात शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है, जो अरेराज व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट पर सतन होटल के पास हुई। गोली लगने से गंभीर रुप से घायल व्यवहार न्यायालय के आदेशपाल संजय ठाकुर को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे इलाज के लिए मोतिहारी (Motihari) रेफर कर दिया। हालांकि मोतिहारी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संजय को सीने में एक जगह और बांह में दो जगह कुल तीन गोलियां लगी हैं। वह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा का रहने वाला था। ओपी पुलिस ने घटना स्थल से चार खोखे बरामद किए। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। डीएसपी रंजन कुमार समेत पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
बिहार: मोतिहारी में कोर्ट के कर्मचारी की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
कोर्ट के अंदर जाने के दौरान ही उन्हें गोली मारी गई। 2 महीने पहले ही उनकी नियुक्ति हुई थी। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया था लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई: राजन कुमार,अरेराज DSP,मोतिहारी pic.twitter.com/pzgksAB21d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत