जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय( JNU ) में सोमवार को स्कॉलरशिप लेने गए छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें छात्र नेता समेत छह विद्यार्थी घायल हो गए हैं। घायलों ने यूनिवर्सिटी स्टाफ और गार्डों पर उनसे मारपीट का आरोप लगाया है।
छात्रों ने बताया कि उन्हें दो साल से स्कॉलरशिप नहीं मिली है। वे उसी को जारी कराने के लिए विश्वविद्यालय गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ और गार्ड्स ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और उनसे मारपीट की। छात्रों का कहना है कि वे इसकी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय( JNU ) में छात्र मेता समेत छह विद्यार्थी घायल हो गए हैं। घायलों ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों और गार्डों पर उनसे मारपीट का आरोप लगाया है। छात्रों ने कहा कि उन्हें दो साल से स्कॉलरशिप नहीं मिली है। वे उसी को जारी कराने के लिए विश्विद्यालय गए थे। दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में एक छात्र समूह और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच उस समय झड़प हो गई जब पूर्व छात्र छात्रवृत्ति राशि जारी करने की मांग कर रहा था।
एबीवीपी के सदस्यों ने प्रशासन को उकसाने और हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सुरक्षा गार्डों ने जेएनयू ( JNU )प्रशासन के इशारे पर छात्रों पर रिसर्च स्कॉलरशिप जारी करने की मांग की थी। फेलोशिप जारी करने को लेकर हुए इस विवाद के दौरान एबीवीवी समर्थिक जेएनयू के छात्रों ने वित्त अधिकारी को दो घंटे तक बंधक भी बनाए रखा। दक्षिणपंथी छात्र समूह ने ट्विटर पर कहा कि सुरक्षा कर्मचारियों ने लड़कियों और विशेष जरूरतों वाली लड़कियों को नहीं बख्शा।
एबीवीपी ने एक ट्वीट में कहा, “कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं और स्कॉलरशिप सेक्शन छात्रों के खून से लथपथ है।” स्कॉलरशिप जारी करने को लेकर हुए इस विवाद के दौरान एबीवीवी समर्थिक जेएनयू के छात्रों ने वित्त अधिकारी को दो घंटे तक बंधक भी बनाए रखा।इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि छात्र वीसी रेक्टर का घेराव कर रहे हैं। इस दौरान सभी जबरन दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही छात्र नारेबाजी भी करते नजर आ रहे है। इसके बाद उन्हें रोकने के लिए वहां मौजूद गार्ड्स ने उन पर बल प्रयोग किया। इस दौरान कई छात्रों को चोट लगी है।
JNU के रेक्टर के भ्रष्टाचार का खुलासा करने के बाद जब ABVP JNU के कार्यकर्ता JNU के छात्रों के वर्षों से ठप छत्रवृति के लिए आंदोलन कर रहे थे तब JNU के सिक्योरिटी गॉर्ड के रूप में तैनात रेक्टर के गुंडों ने छत्रों पर हमला किया। #JNURector_gunda_hai#JNURector_must_resign pic.twitter.com/2NWM6iOu2K
— ABVP JNU (@abvpjnu) August 22, 2022
A scuffle broke out b/w JNU students & guards on duty while students were protesting at the administration office. They were demanding for distribution of scholarships which were pending at the end of JNU admin for 2 yrs. No complaint has been received so far: Delhi Police
— ANI (@ANI) August 22, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?