उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) जिले में प्रकाश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप पोरवाल ने गुरुहाई मोहल्ला स्थित आवास पर पत्नी मीरा और बड़े बेटे शिवम की हत्या कर लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। ऊपर के कमरे में तीनों का शव गुरुवार तड़के छोटे बेटे ओमजी ने खून से सना पाया। वह शोर मचाते हुए ताऊ के बेटे पूजन के पास पहुंचा।
संदीप पोरवाल के छोटे पुत्र ओमजी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके से औरैया (Auraiya) पुलिस ने प्रबंधक की लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। प्रबंधक के घर पर बुधवार को कृष्ण छठी का कार्यक्रम था। जिसमें परिवार और रिश्तेदार आए थे। जानकारी के अनुसार, शहर के प्रकाश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप पोरवाल (45), पत्नी मीरा (40) और उनके पुत्र शिवम पोरवाल(20) की गोली लगने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह तीनों के शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में पड़े मिले।
सूत्रों के मुताबिक किसी बात को लेकर परिजनों में विवाद हुआ था। औरैया (Auraiya) पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन शुरू की है।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों से पूछताछ के साथ हर पहलू पर जांच की जा रही है।
48 वर्षीय संदीप पोरवाल चार भाइयों में सबसे छोटे थे। भाई प्रकाश चंद्र पोरवाल की करीब 18 साल पहले मौत हो चुकी है। संदीप और उसके भाई प्रदीप का परिवार एक ही बिल्डिंग में रहता था। पेंट के बड़े कारोबारी के रूप में परिवार की पहचान है। बड़े भाई सतीश का मकान तिलक नगर में है। प्रदीप ने कुछ दिन पहले ही गुरुहाई में ही मकान खरीदा था।
वहीं घर के सामने तिलक इंटर कालेज समीप पेंट और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। बुधवार की रात खाना खाने के बाद छोटा बेटा 17 वर्षीय ओमजी नीचे कमरे में चला गया। बगल के कमरे में ताऊ का बेटा (संदीप का भतीजा) पूजन सो रहा था। गुरुवार तड़के ओमजी ऊपर आया और अलग-अलग कमरे में मां मीरा व पिता संदीप पोरवाल और 24 वर्षीय भाई शिवम का शव पड़ा देखा। पुलिस ने पूजन व ओमजी से पूछताछ की। छोटे बेटे ने बताया कि मां और पिता के बीच आए दिन बहस होती थी, जिस कारण शायद ऐसा हुआ है।
थाना कोतवाली औरैया के अन्तर्गत बंद कमरे मे परिवार के 03 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के संबन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट। @Uppolice pic.twitter.com/UzRfRNZoBo
— Auraiya Police (@auraiyapolice) August 25, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत