हरियाणा (Haryana ) के रोहतक ( Rohtak ) शहर में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ( Maharshi Dayanand University)में शनिवार शाम को राज्यपाल के कार्यक्रम के बाद लाइब्रेरी के बाद दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। किसी ने अंधाधुंध गोली चला दी, जिसमें एनएसयूसीआई के पूर्व अध्यक्ष सुशील हुड्डा सहित चार लोग घायल हो गए। उन्हें पहले पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां से निजी अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ( Maharshi Dayanand University)के सुरक्षा अधिकारी बलराज उर्फ बल्लू ने बताया कि शनिवार को विवि में राज्यपाल का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद कुछ लोग विवि की लाइब्रेरी के बाहर खड़े थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। एक पक्ष कह रहा था कि उसे पांच लाख रुपये लेने हैं, जबकि दूसरा पक्ष ढाई लाख रुपये की बात कह रहा था।
अचानक किसी ने गोली चला दी। गोली लगने से आसन गांव निवासी सुशील हुड्डा सहित तीन युवक कुलदीप, विजेता व हर्ष भी घायल हो गए। घायलों में दो रोहतक के गांव आसन व दो झज्जर के गांव दुबधन व खेड़ी आसरा के रहने वाले हैं। इनमें एक छात्र है। किसी के सिर व तो किसी के हाथ पर गोली लगी थी। चारों को पीजीआई ले जाया गया, जहां से परिजन निजी अस्पताल में ले गए।पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे। उनमें से एक नंबर गेट के पास कार पोल से टकरा गई। इसके बाद हमलावर दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।
Haryana| Firing reported at Maharshi Dayanand University, Rohtak
4 people shot, admitted to PGIMS Rohtak in critical conditio;, atleast one is a student here. Youth in a car had fired on another car. Cause of incident not known. Police investigating: SHO Parmod Gautam, PGIMS PS pic.twitter.com/30XOPplXie
— ANI (@ANI) September 3, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?