उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नेपाल के यात्रियों से भरी डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर दी, जिसमे चार लोगों की मौत हो गई , जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बस का चालक रोड किनारे बस का टायर बदलने लगा। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहां से छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के जानकारी मिलते ही आनन-फानन में रामनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया।
Bus was parked to change the punctured tyre & another vehicle rammed into it. Around 14 people were injured. During treatment, 4 died&2 were referred to trauma centre. The bus had around 60 passengers, arrangements being made to send them back to Nepal: Addl SP (North) Barabanki pic.twitter.com/GDyOp87SBk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 3, 2022
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?