बाड़मेर (Barmer ) में श्रद्धालुओं से भरी कार की ट्रक से भीषण भिड़ंत में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। इस एक्सीडेंट में एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवार गुजरात से जसोल (बाड़मेर) में बाबा रामदेव दर्शन करने आया था। घर लौटते समय शनिवार सुबह करीब आठ बजे ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार ट्रक गुजरात से बालोतरा (बाड़मेर) जा रहा है। जो तेज रफ्तार में था। कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक भी सड़क के साइड में जाकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ड्राइवर मौके से भाग निकला।
हादसा बाड़मेर (Barmer )जिले के गुडामालानी थाना अंतर्गत सिणधरी सांचौर हाईवे पर हुआ। सभी मृतक गुजरात के हैं, जो बाबा रामदेव के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को गुडामालानी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही साथ मृतकों के शव भी मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।
बाड़मेर (Barmer ) पुलिस ने बताया कि कार में गुजरात निवासी कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें दो महिलाओं समेत तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला और बच्चा घायल हो गए। इनको प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर किया गया। बाद में महिला ने भी दम तोड़ दिया।
हादसे में मृतक राजेश पुत्र कैलाश माहेश्वरी (22), महिला द्रौपदी बहन (65) पत्नी हाथी भाई, मनीषा बहन (32) पुत्री डूंगरमल निवासी धानेरा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को गुड़ामालानी के मोर्चरी में रखवाया है।
बाड़मेर (Barmer )पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7 बजे परिवार जसोल मंदिर से गुजरात के लिए निकला था। करीब एक घंटे बाद 8 बजे कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार आगे से पूरी पिचक गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?