उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS ) के 14 अधिकारियों का शनिवार देर रात तबादला ( Transfer ) कर दिया है।जिसमें दस जिलों के जिलाधिकारी को इधर से उधर कर दिया ।आगरा , मथुरा , गाजीपुर , बाराबंकी, हरदोई , पीलीभीत , चंदौली , भदोही, मिर्जापुर और संतकबीर नगर के जिलाधिकारी बदले गए है।
आगरा के जिलाधिकारी आईएएस (IAS ) प्रभु एन सिंह का भी नाम शामिल रहा। उन्हें राजस्व विभाग में प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत चहल अब आगरा के नए जिलाधिकारी होंगे।वहीं मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और भदोही के डीएम भी बदले गए हैं। जिलाधिकारी संतकबीरनगर दिव्या मित्तल को मिर्जापर, भदोही के जिलाधिकारी आर्यका अखोरी को गाजीपुर और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की उपाध्यक्ष ईशा दुहन को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर निगम अलीगढ़ के नगर आयुक्त गौरांग राठी को भदोही का जिलाधिकारी बनाया गया है। गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को हरदोई, मिर्जापुर के जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार को पीलीभीत के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।
जिलाधिकारी आगरा प्रभु नारायण सिंह को प्रभारी सचिव राजस्व विभाग एवं प्रभारी राहत आयुक्त और सचिव राजस्व विभाग रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के पद पर भेजा गया है। यूपी सरकार द्वारा जारी आदेश में 14 IAS अफसरों का तबादला सूची –
- रनवीर प्रसाद आवास आयुक्त बनाए गए
- आवास आयुक्त अजय चौहान सचिव लोकनिर्माण बनाए गए
- डॉ आदर्श सिंह प्रभारी आयुक्त झांसी मंडल
- मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी हरदोई
- अविनाश कुमार जिला अधिकारी बाराबंकी
- दिव्य मित्तल जिलाधिकारी मिर्जापुर
- आर्यका अखोरी जिलाधिकारी गाजीपुर
- नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी आगरा
- पुलकित खरें जिलाधिकारी मथुरा
- प्रवीण कुमार लक्षकार जिला अधिकारी पीलीभीत
- गौरांग राठी जिलाधिकारी भदोही
- प्रेम रंजन सिंह जिलाधिकारी संत कबीर नगर
- प्रभु नारायण सिंह प्रभारी सचिव राजस्व विभाग
- राहत आयुक्त प्रभारी का चार्ज भी प्रभु नारायण सिंह को
- रणवीर प्रसाद आवास आयुक्त
- अजय चौहान सचिव लोक निर्माण विभाग


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस