जालंधर ( Jalandhar )की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी( Lovely Professional University ) में एक छात्र के आत्महत्या करने के बाद मंगलवार रात जमकर हंगामा हुआ और रात एक बजे के करीब छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कपूरथला पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर स्थिति को काबू पाया। खुद कपूरथला के एसएसपी नवनीत बैंस रात भर यूनिवर्सिटी में डटे रहे। एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं।
केरल( Kerala ) के रहने वाले इजिन एस. दिलीप कुमार के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। उसने 2 हफ्ते पहले ही लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था और इससे पहले वह एनआईटी कालीकट में पढ़ रहा था।इजिन एस. दिलीप कुमार ने अपनी मौत के लिए केरल के कोझीकोड़ स्थित NIT कालीकट के प्रोफेसर प्रसाद कृष्णा को जिम्मेदार ठहराया है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है- मेरी मौत के लिए सीधे तौर पर NIT कालीकट के प्रोफेसर प्रसाद कृष्णा जिम्मेदार हैं। उन्होंने मुझे प्रताड़ित किया और भावनात्मक रूप से जोड़-तोड़ कर कॉलेज छोड़ने के लिए मजबूर किया। मुझे अपने फैसले पर बहुत पछतावा है। मुझे क्षमा करें, शायद मैं सबके लिए बोझ बन रहा हूं।
इस घटना के बाद नाराज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ( Lovely Professional University ) के छात्रों ने हॉस्टल से निकलकर रात भर हंगामा मचाया। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि जिस स्टूडेंट की मौत हुई है, वह बच सकता था लेकिन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ( Lovely Professional University ) में एंबुलेंस ही देर से पहुंची। साथ ही छात्र यह भी मांग कर रहे थे कि मृतक के कमरे से जो सुसाइड नोट मिला है, उसे सार्वजनिक किया जाए। स्टूडेंट्स वी वांट जस्टिस के नारे लगा रहे थे। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस का कहना है कि स्थिति काबू में है और छात्र ने खुदकुशी निजी कारण से की है। पुलिस की तरफ से बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि बाद में फगवाड़ा में एनआईटी कालीकट के एक प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रोफेसर पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप है।
Punjab: Massive protests at Lovely Professional University after student dies by suicide
Read: https://t.co/QFL7qwVxtA pic.twitter.com/YLacS62wOj
— The Indian Express (@IndianExpress) September 21, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?