तेलंगाना ( Telangana ) की राजधानी हैदराबाद ( Hyderabad )के खैरताबाद में मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमा को तोड़ने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुर्का पहनकर दो महिलाएं पंडाल में घुसीं और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने पंडाल में आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
हैदराबाद ( Hyderabad )के सेंट्रल जोन के डीसीपी चंद्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह दो मुस्लिम महिलाएं खैरताबाद के एक पंडाल में घुसीं और माता की मूर्ति के एक हिस्से को खंडित कर दिया। वहीं, इसका विरोध करने वालों पर भी महिलाओं ने हमला कर दिया।
इसके बाद दोनों महिलाएं एक चर्च में गईं और वहां भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की। जब यहां उनका विरोध किया गया तो दोनों एक हनुमान मंदिर पहुंची और यहां मूर्ति को खंडित करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिलाएं स्पैनर लेकर पंडाल में घुसी थीं। दोनों महिलाओं को सैदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
देशभर में नवरात्रि के मौके पर विभिन्न राज्यों में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं। पंडाल सजाने की ये परंपरा अब लगभग हर शहरों में हो गई है। इस मौके पर पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए परिवार के साथ आते हैं और इस मौके पर कई जगहों पर मेलों का भी आयोजन किया जाता है। पूजा आराधना के साथ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होता है। हैदराबाद( Hyderabad ) में भी कई जगहों पर दुर्गा पंडाल लगाए गए हैं जहां बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ आ रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडाल में हुई तोड़फोड़ के बाद लोगों में गुस्सा है।
Telangana | 2 women belonging to Muslim community held for vandalising a part of Goddess Durga idol at a pandal in Khairatabad. One woman was also seen carrying a spanner; she tried to attack a local who tried to stop them. Further probe on:MR Chandra, DCP Central Zone, Hyderabad
— ANI (@ANI) September 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?