राजस्थान ( Rajasthan ) के जोधपुर ( Jodhpur ) शहर में गैस रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। 16 गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास की कॉलोनियों में भी लोग दहल गए। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के अनुसार मामला करीब तीन बजे का है। इसके बाद कीर्ति नगर इलाके में गैस का रिसाव हुआ। कुछ ही देर में विस्फोट हो गया। आसपास कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई।
जोधपुर ( Jodhpur ) गैस सिलेंडर में विस्फोट हादसे में मरने वालों में निकू (12), विक्की (15), कोमल (13) और सुरेश (45) शामिल है। वहीं 16 लोग घायल हुए हैं। आठ लोग करीब 80 प्रतिशत तक झुलसे हैं। जांच में पता चला कि जिस घर में रिफिलिंग हो रही थी, वह कोजाराम लोहार का है। कोजाराम का बेटा गैस रिफिलिंग का काम करता है। इस समय पता नहीं चला है कि हादसा किस वजह से हुआ। अंदेशा है कि रिफिलिंग के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि स्थानीय प्रशासन से घटना की जानकारी ली गई है। घायलों के इलाज के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जांच में मकान से करीब चार दर्जन घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर भी निकाले गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह मकान कोजाराम लोहार का है। कोजाराम के चार भाई का परिवार इसी घर में रहता है। अस्पताल में भर्ती 16 में से करीब 8 लोग 80 फीसदी तक झुलस गए हैं। यह भी सामने आ रहा है कि कोजाराम का बेटा गैस रिफिलिंग का भी काम करता था। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि हादसा किस वजह से हुआ है। इस हादसे में मकान का एक हिस्सा भी ढह गया।
घटना की जानकारी मिलते ही जोधपुर ( Jodhpur ) कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे। विधायक मनीषा पवार ने कहा कि इस घटना को लेकर सीएमओ दफ्तर से मॉनीटरिंग की जा रही है। शहर में अवैध गैस रिफिलिंग का काम चल रहा है। इसकी जांच की जाएगी।
#जोधपुर कीर्ति नगर में गैस सिलेण्डर फटने की दुर्घटना में घायलों की कुशलक्षेम जानने जिला कलक्टर पहुंचे एमजीएच
उन्होंने आश्वस्त किया कि घायलों के ईलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी
जिला कलक्टर ने कहा कि दुर्घटना की जांच होगी@ashokgehlot51 @drsubhashg@RajCMO@DIPRRajasthan pic.twitter.com/ReBFlVI1xp
— District Collector & Magistrate, Jodhpur (@JodhpurDm) October 8, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?