भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा (Haryana ) की आदमपुर सीट से भाजपा ने कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को टिकट दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कुलदीप बिश्नोई की मांग ऐसे में पूरी होती नजर आ रही है। वह लगातार अपने बेटे को टिकट दिए जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। अगस्त में ही कुलदीप कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में आए थे, जिसके चलते हरियाणा की VIP आदमपुर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।
वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने आदमपुर सीट पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव में सत्येंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा में रह चुके सिंह पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हरियाणा के हिसार में आप में शामिल हो गए थे। मालूम हो कि यह उपचुनाव हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे बेटे बिश्नोई के लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि यह सीट पिछले 5 दशकों से उनके परिवार का गढ़ रही है।
भाजपा(BJP) ने लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri ) की गोला गोकर्णनाथ सीट से पार्टी के दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी को मैदान में उतारा है। पिछले दिनों अरविंद गिरी के निधन की वजह से ही यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर पिछले चुनाव में अरविंद गिरी को टक्कर देने वाले विनय तिवारी को समाजवादी पार्टी ने दोबारा मौका दिया है।
2012 में परिसीमन के बाद बनी 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर पहली बार हुए चुनाव में सपा की ओर से विनय तिवारी ने जीत हासिल की थी। विनय 2000 में खुद और 2006 में पत्नी रेखा तिवारी को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा चुके हैं, लेकिन हार हाथ लगी। इस साल सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी के अरविंद गिरि ने विनय तिवारी को 29,294 वोटों के अंतर से हराया था।
तेलंगाना की मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। बीजेपी (BJP)ने यहां से कोमातिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राज्य की सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सर्वे रिपोर्ट, कार्यकर्ताओं के साथ लगाव और क्षेत्र में जमीनी पकड़ के आधार पर रेड्डी को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।
श्री @bbhavyabishnoi जी होगे आदमपुर से भाजपा के प्रत्याशी। #BJP4Adampur pic.twitter.com/UEd7DYnVX0
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) October 8, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?