राजस्थान ( Rajasthan ) के करौली ( Karauli )जिले में सपोटरा उपखंड के सिमिर गांव में मिट्टी का टीला गिरने से मां और 3 बेटियों समेत 6 की मौत हो गई।मरने वालों में तीन बच्चियां और 3 महिलाए शामिल हैं। हादसे में तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।
बता दें कि हादसे में एक अन्य महिला के साथ ही दो बच्चियां भी घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही करौली ( Karauli )जिले के पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार करौली ( Karauli )जिले में सपोटरा के सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव निवासी 10 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां दीपावली पर घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी। इस दौरान मिट्टी खोदते समय करीब 15 फीट ऊंचा टीला उन पर आ गिरा और वह दब गई। महिलाओं और लड़कियों के मिट्टी में दबते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
मिट्टी में दबने से अनीता (22) पत्नी राजेश माली, रामनरी (28) पत्नी गोपाल माली, खुशबू, कोमल और अंजू पुत्री गोपाल माली और केशनती पत्नी चिरंजी माली की मौत हो गई है। जबकि हादसे में रामगल्ला (25), सपना (10) पुत्री परसराम और मोनिका (4) पुत्री राजेश घायल हो गई, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सरपंच राजेन्द्र सिंह ने बताया कि महिलाएं और बच्चियां दीपावली पूर्व सफाई और कच्चे घरों की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी। बारिश से कमजोर हुआ मिट्टी का टीला ढह गया। लोगों ने 45 मिनट तक कड़ी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला।
मेदपुरा में मिट्टी का टीला ढहने से गोपाल माली की तीन बच्चियों तथा पत्नी की मौत हो गई। उनका परिवार ही उजड़ गया। गोपाल की सात संतान हैं। इनमें 6 बेटियां व एक बेटा है। पत्नी रामनरी, पुत्री खुशबू, कोमल व अंजू की मौत हो जाने से इकलौते एक साल के बेटे को पालने तथा 3 बच्चियों की परवरिश की समस्या खड़ी हो गई है। मृतकों में शामिल केशंती व अनीता माली मेदपुरा के गोपाल माली की रिश्तेदारी से ही हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?