समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) का मंगलवार को उनके पैतृक निवास स्थान सैफई में अंतिम संस्कार हो गया। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी।नेताजी’ की अंतिम यात्रा में नेता, अभिनेता, पक्ष -विपक्ष, उधोगपति,सैफई में जनसैलाब के बीच नम आँखों के साथ हाथ जोड़े खड़े थे।
अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की विधियां कीं। अखिलेश ने नम आखों से पिता को गंगा जल से आखिरी बार स्नान कराया और फिर उन्हें मुखाग्नि दी। सपा संरक्षक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया गया। कन्नौज के फूलों से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भले ही आज सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनकी तरफ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नेताजी की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र समर्पित किया। सेना के जवानों ने भी पूर्व रक्षा मंत्री की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र चढ़ाया।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ,कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी चीफ शरद पवार, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ,तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सांसद वरुण गांधी समेत देश के कई दिग्गज नेता पहुंचे।फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी मां और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के साथ मुलायम सिंह यादव को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे। उद्योगपति अनिल अंबानी, योग गुरु बाबा रामदेव ने भी पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम सैफई जाकर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मंगलवार सुबह भी सीएम योगी सैफई पहुंच गए। उनके अलावा प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी पहुंच गए। उन्होंने अखिलेश यादव के हाथों को अपने हाथ में लेकर उन्हें सांत्वना दी।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि देने के लिए सैफई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। सभी अपने नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए उतावले दिखाई दिए। लोगों में एक-दूसरे को धकेलकर आगे बढ़ने की होड़ मची रही। मंच पर सांसद से लेकर विधायक और यहां तक कि बड़े नेता भी लाइन में लगे।
सपा के कद्दावर नेता आजम खान भी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे। इस दौरान उनकी आंखें नम थीं। वह सही से चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें बेटे अब्दुल्ला आजम और अखिलेश यादव ने मिलकर सहारा दिया।
मैनपुरी और इटावा जिलों के लोगों का जनसैलाब कल से उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ रहा है। इस दौरान ‘मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद’, ‘नेता जी अमर रहें’ के नारों से सैफई गूंज रहा है।
Uttar Pradesh | Defence Minister Rajnath Singh attends the last rites of Samajwadi Party (SP) supremo and former Uttar Pradesh CM #MulayamSinghYadav in Saifai, Etawah. pic.twitter.com/BIzHqinVSE
— ANI (@ANI) October 11, 2022
#WATCH उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई में किया गया। इस दौरान लोगों ने नेताजी अमर रहे के नारे भी लगाए। pic.twitter.com/5nxBK5Mxft
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022
#WATCH | Telangana CM K Chandrashekar Rao reached the ancestral village Saifai earlier today to attend the last rites of former CM of UP, Mulayam Singh Yadav.#MulayamSinghYadav was cremated with full state honours this evening. pic.twitter.com/FcdcIA1imO
— ANI (@ANI) October 11, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?