ओडिशा ( Odisha ) सरकार ने राज्य में संविदा भर्ती को खत्म कर दिया है। दिवाली से पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक( Naveen Patnaik ) ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि सभी 57 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।
पटनायक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से वीडियो जारी कर घोषणा करते हुए कहा, आज का दिन मेरे लिए सबसे खुशी का दिन है। प्रदेश में संविदा रोजगार व्यवस्था को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। पटनायक ने कहा कि ओडिशा में संविदा रोजगार का युग समाप्त हो गया है। आइए हम सभी और अधिक दृढ़ संकल्पित हों और खुद को लोगों की सेवा में लगाएं।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ( CM Naveen Patnaik )ने 57 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की है। इसमें 1,300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य के मंत्रिमंडल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव की पुष्टि की है। पटनायक ने अपने 76वें जन्मदिन से पहले ये बड़ी घोषणा की है।
इधर, सीएम के एलान के के बाद प्रदेश के संविदा कर्मचारियों में खुशी का ठिकाना नहीं है। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर खुशी मनाने के साथ नवीन को जन्म दिन से एक दिन पहले ही उन्हें जन्म दिन की बधाई देने के साथ ही उनके दीर्घायु की कामना की है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ( CM Naveen Patnaik ) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से मुझे वर्ष 2000 से प्रदेश की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। 1999 में आए सुपर साइक्लोन के बाद की स्थिति और कमजोर आर्थिक स्थिति नवीन के लिए सबसे बड़ी चुनौती थीं। उस समय राज्य ओवरड्राफ्ट पर चल रहा था। सरकार को दैनिक के खर्च के लिए रिजर्व बैंक पर निर्भर रहना पड़ता था। हालांकि, यह ओडिशा की अर्थव्यवस्था के लिए एक काला दौर था। उस समय राज्य का खजाना भी खाली था। अर्थव्यवस्था पर बहुत खराब थी। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, कृषि, सिंचाई आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बहुत पीछे थे। इस बीच बाढ़ और सूखा जारी रहा। उस समय नियुक्ति पूरी तरह बंद करनी पड़ी थी। राज्य के बच्चे नियुक्ति ना पाकर परेशान थे। गरीबी भी ज्यादा थी। इससे मुझे बहुत दुख हो रहा था। मेरे मन में सदैव चिंता लगी रहती थी कि कब अच्छे दिन आएंगे और हमारे बच्चों को नियमित सर्विस मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों में इन क्षेत्रों को सुधारना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता थी। आपके सहयोग से व महाप्रभु के आशीर्वाद से 2013 से हमने संविदा नियुक्ति व्यवस्था शुरू किया। यह निर्णय भी मेरे लिए कष्टदायक था। आज हमारी आर्थिक अवस्था में सुधार हुआ है। विकास के क्षेत्र में ओडिशा ने पूरे देश में एक नया परिचय स्थापित किया है। पिछले साल हमने इस संविदा नियुक्ति को प्रारंभिक नियुक्ति में बदल दिया। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राज्य मंत्रिमंडल ने संविदा नियुक्ति व्यवस्था को हमेशा के लिए समाप्त करने का निर्णय लिया है। कई राज्यों में अभी भी नियमित भर्तियां बंद हैं। संविदा भर्ती का कार्य प्रगति पर है। ओडिशा में अब संविदा नियुक्ति युग समाप्त हो गया है।
ଆଜି ମୋ ପାଇଁ ସବୁଠୁ ବଡ଼ ଖୁସିର ଦିନ। ରାଜ୍ୟରେ କଣ୍ଟ୍ରାକଚୁଆଲ୍ ନିଯୁକ୍ତି ବ୍ୟବସ୍ଥା ସବୁଦିନ ପାଇଁ ବନ୍ଦ କରିବାକୁ ନିଷ୍ପତ୍ତି ହୋଇଛି। ବହୁତ ଦିନଧରି ମୁଁ ଏ ଦିନକୁ ଅପେକ୍ଷା କରିଥିଲି। ଓଡ଼ିଶାରେ କଣ୍ଟ୍ରାକଚୁଆଲ୍ ନିଯୁକ୍ତିର ଯୁଗ ଶେଷ ହୋଇଛି। ଆସନ୍ତୁ ଆମେ ସମସ୍ତେ ଆହୁରି ନିଷ୍ଠାପର ହୋଇ ଲୋକଙ୍କ ସେବାରେ ନିଜକୁ ନିୟୋଜିତ କରିବା। pic.twitter.com/4dcIUmlMpS
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) October 15, 2022
CM Naveen Patnaik announces regularisation of services of 57,000 contract employees of Odisha govt, abolition of contractual hirings for state jobs
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?