आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने मध्यप्रदेश में एमबीबीएस (MBBS )छात्रों के लिए हिंदी सिलेबस में किताबों को लांच किया है। इस तरह हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने वाला पहला राज्य मध्य प्रदेश बन गया है। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार इस साल 6 इंजीनियरिंग और 6 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भी हिंदी में पढ़ाई शुरू करेगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में रविवार को इसकी 3 किताबों का विमोचन किया। उन्होंने कहा- ये क्षण देश में शिक्षा क्षेत्र के पुनर्निर्माण का क्षण है। सबसे पहले मेडिकल की शिक्षा हिन्दी में शुरू करके शिवराज सिंह ने मोदी जी की इच्छा पूरी की है। देशभर में 8 भाषाओं में पढ़ाई हो रही है। यूजी नीट देश की 22 भाषाओं में हो रही है। 10 राज्य इंजीनियरिंग की पढ़ाई मातृभाषा में करवा रहे हैं।
शाह ने कहा- मेडिकल, इंजीनियरिंग में जो मातृभाषा के समर्थक हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। अब हमें अपनी भाषा में शिक्षा मिलेगी। मप्र का चुनाव जब हो रहा था, घोषणा पत्र के भीतर यह जिक्र था। पीएम मोदी का नई शिक्षा नीति का सबसे पहले मप्र ने जमीं पर उतारा है। आज यह नई शुरुआत हो रही है। इसके लिए हिन्दी प्रकोष्ठ का गठन हुआ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह( Amit Shah) ने कहा- सोचने की प्रक्रिया अपनी मातृभाषा में ही होती है, इसलिए नेल्सन मंडेला ने कहा था- यदि आप किसी व्यक्ति से उस भाषा में बात करते हो तो वह उसके दिमाग में जाती है। अनुसंधान अपनी भाषा में हो तो भारत के युवा भी किसी से कम नहीं हैं। वो विश्व में भारत का डंका बजाकर आएंगे। मध्यप्रदेश ने मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में कराने संकल्प लिया है। इससे देश में क्रांति आएगी।
कुछ दिनों बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी में शुरू होगी। इसके लिए सिलेबस के अनुवाद का काम शुरू हो गया है। छह माह बाद, पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में करने का मौका मिलेगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आज का दिन ऐतिहासिक है। गरीब परिवारों के बच्चे, जो हिन्दी माध्यम में पढ़कर मेडिकल कॉलेज तो पहुंच जाते थे, लेकिन अंग्रेजी के मकड़जाल में फंस जाते हैं। कई ने तो मेडिकल की पढ़ाई छोड़ दी या फिर आत्महत्या तक पहुंच गए। मैंने एक बच्चे से पूछा- डॉक्टरी की पढ़ाई क्यों छोड़ दी, उसने रोते हुए कहा था- मामा अंग्रेजी समझ नहीं आती। हिन्दी में पढ़ाई ऐसे बच्चों के लिए काम आएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा- यह काम तो आजादी के बाद ही हो जाना था, लेकिन यह अब हो रहा है। अंग्रेज चले गए, लेकिन हमें अंग्रेजी का गुलाम बना गए। अंग्रेजी बोलो तो इंप्रेशन पड़ता है। हमने अपने महापुरुषों को भी अपमानित किया। तात्या टोपे नगर को टीटी नगर कहने लगे।
मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़ा काम किया। उन्होंने भारतीय मानसिकता को बदल दिया। उन्होंने देश में हिन्दी बोलकर भारतीयों की शान को बढ़ाया। इटली, चीन अपनी भाषा में पढ़ा सकता है तो भारत क्यों नहीं कर सकता है।
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह( Amit Shah) ने एमबीबीएस छात्रों के लिए बायोकेमिस्ट्री (जीव रसायन), एनाटॉमी (शरीर रचना-विज्ञान) और मेडिकल फिजियोलॉजी (शरीर क्रिया विज्ञान) विषयों के लिए हिंदी भाषा में किताबों को लांच किया। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सारंग की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में एमबीबीएस छात्रों के लिए मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, एनाटॉमी और मेडिकल फिजियोलॉजी विषयों की पाठ्य पुस्तक का अनावरण किया।
आज भारतीय शिक्षा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है जब मध्य प्रदेश के भोपाल में मेडिकल की पढ़ाई को हिंदी में शुरू किया जा रहा है।
भारतीय भाषाओं के सशक्तिकरण के @narendramodi जी के संकल्प की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिससे बच्चे अपनी भाषा में पढ़ाई कर पाएँगे। https://t.co/rhL6wyYnOh
— Amit Shah (@AmitShah) October 16, 2022


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा