उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra)शहर में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में देर रात एक सब्जी विक्रेता को चाकू घोंप कर मार डाला ।सब्जी वाले का सिर्फ इतना दोष कि उसने अपनी ठेल के पास शराब पी रहे लोगों को टोक दिया था , शराब पी रहे लोगों को टोकना सब्जी विक्रेता के लिए जानलेवा बन गया। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद कहासुनी में बदल गया। हत्याराेपित ने सब्जी विक्रेता की ठेल से ही चाकू उठाकर उसके सीने में मार दिया। अस्पताल ले जाने पर वहां उसे डॉक्टर ने मृत घाेषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा (Agra)शहर केचार सैयद निवासी रवि पुत्र धर्मपाल उम्र करीब 32 वर्ष, सब्जी की ठेल लगाता था। देर रात सुदामापुरी निवासी मनोज दिवाकर पुत्र रमेश, रवि की सब्जी ठेल के पास ही बैठकर शराब पी रहा था। रवि ने मनोज दिवाकर को वहां से जाने के लिए कहा। लेकिन मनोज नहीं गया, इसी बात को लेकर दोनों के बीच में कहासुनी होने लगी। कहासुनी धीरे-धीरे बढ़ती चली गई और ताव में आकर मनोज ने सब्जी की ठेल से चाकू उठा लिया और रवि पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान चाकू रवि के सीने के पास जाकर लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी मिलते ही स्वजन भी मौके पर आ गए। रवि को नजदीकी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया।उसके बाद उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपित मनोज दिवाकर को पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल गिरफ्तार कर लिया। जिससे आगरा (Agra)पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपित ने घटनाक्रम के बाद हत्या करना स्वीकार कर लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?