उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में नगरीय निकाय के चुनाव(UP civic polls 2022 ) के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा। आयोग की ओर से निर्धारित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर निकाय चुनाव की तारीख का एलान नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। आठ से 12 नवंबर तक उन पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 13 से 17 नवंबर तक उनका निस्तारण किया जाएगा। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निकाय चुनाव (UP civic polls 2022 ) की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में एक भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रायबरेली, गोंडा, सीतापुर, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अंबेडकर नगर सहित विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की।राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मंगलवार को 36 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची की तैयारियों के बारे में जिलाधिकारियों से जानकारी ली।
निर्वाचन आयोग ने इस बार पब्लिक को नगर निकाय(UP civic polls 2022 )की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आनलाइन व्यवस्था भी दी है। आयोग की वेबसाइट sec.up.nic.in पर जाकर एक नवंबर से चार नवंबर के बीच आनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने जारी अधिसूचना में यह भी निर्देशित किया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पडऩे वाले सार्वजनिक अवकाश के दिन भी सभी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
नगर निगम चुनाव, नगर पालिका चुनाव और नगर पंचायत चुनाव 2017 की तरह इस बार भी नवंबर-दिसंबर में तय तारीखों पर होंगे। पिछली बार तीन चरणों में चुनाव की तारीखों का ऐलान 27 अक्टूबर को हुआ था, तब 22 नवंबर, 26 नवंबर और 29 नवंबर को तीन चरणों में म्यूनिसिपल इलेक्शन हुआ था। जबकि 1 दिसंबर को चुनाव नतीजों की घोषणा हुई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?