उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के ट्रांसपोर्टर (Transporter )ने बुधवार को फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आरपीएफ के जवान उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। यहां उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। ट्रांसपोर्टर की मौत की खबर पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए।
आगरा के बोदला निवासी मुकेश कुमार (32) ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता था। वह अपने साथी खेमकरन के साथ किसी कार्य से कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के हावड़ा गया था। यहां से दोनों लोग घर वापस आ रहे थे। दोनों को टूंडला उतरना था, लेकिन मुकेश के पास कानपुर तक का टिकट था। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की स्पीड धीमी होने पर मुकेश ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।
चलती ट्रेन से कूदने पर ट्रांसपोर्टर (Transporter )मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के सिपाही पहुंच गए। आरपीएफ युवक को उपचार के लिए मुकेश को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया।
ट्रांसपोर्टर (Transporter )की मौत की खबर पाकर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। आरपीएफ प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि युवक के पास कानपुर तक टिकट था। इसलिए वह चलती ट्रेन से कूदा था। जिससे वह घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।बताया गया कि मुकेश कानपुर से आगे टिकट न होने के कारण इतना डर गया था कि उसने फिरोजाबाद चलती ट्रेन से छंलाग लगा दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?