मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के मुरैना ( Morena ) में गुरुवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। हादसा सुबह 11:30 बजे का बताया जा रहा है। विस्फोट काफी तीव्र था, जिसके चलते गोदाम ध्वस्त हो गया। इसी गोदाम में कुछ किराएदार रहते थे, जिनके मलबे में दबने की आशंका है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मुरैना ( Morena ) पुलिस और प्रशासन पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल घायलों को निकालने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार पटाखा गोदाम बानमौर नगर में जैतपुर रोड पर स्थित है। गोदाम में विस्फोट होते ही अफरातफरी मच गई। विस्फोट इतना भयानक था कि पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। गोदाम रिहायशी इलाके में था।
मकान के मलबे से एक बच्ची को जीवित निकाला गया है। मौके पर प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य चला रही है। मलबे से एक बच्ची को जीवित निकाला गया है। पुलिस प्रशासन की टीम मलबे की तलाश कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। साथ ही पटाखा गोदाम के मालिक की तलाश की जा रही है।
चंबल रेंज के आईजी राजेश चावला ने कहा कि बानमौर पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।
जिस बिल्डिंग में विस्फोट हुआ है, उसके पीछे का घर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मलबे को हटाने के लिए तीन जेसीबी लगाई गई है। इस मकान में कई लोग किराए पर रहते हैं। प्रशासन की टीम इस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों का ब्योरा जुटा रही है।
Morena, MP | Explosion in an illegal firecracker factory in the Banmore Police Station area killed 3. One is missing, 7 have also been injured. People also suspected to be buried under debris: IG Chambal range, Rakesh Chawla pic.twitter.com/YkBoz7djQF
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 20, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?