प्रयागराज (Prayagraj ) शहर के झलवा स्थित ग्लोबल अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर में प्लेटलेट्स चढ़ाने के दो दिन बाद मरीज की मौत से हंगामा मच गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्लेटलेट्स के नाम पर डॉक्टरों ने मुसम्बी का जूस चढ़ा दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। जिस पर सीएमओ अस्पताल को सील कर दिया। दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आरोप गलत हैं। मरीज को 16 अक्तूबर को ही रेफर कर दिया गया था। रेफर करने के दो दिन बाद मौत हुई है।
प्रयागराज (Prayagraj ) के बमरौली निवासी प्रदीप पांडे को डेंगू के कारण 14 अक्तूबर को पीपल गांव के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था। वहीं 16 अक्तूबर को प्लेटलेट्स 17 हजार पहुंचने पर डॉक्टरों ने पांच यूनिट का इंतजाम करने को कहा। देर रात तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी।
17 अक्तूबर की सुबह मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां 19 अक्तूबर को प्रदीप की मौत गई। प्रदीप के साले सोहबतियाबाग के सौरभ त्रिपाठी ने जार्जटाउन में इस मामले की शिकायत की। उनका कहना था कि अस्पताल के ही कुछ लोगों ने उन्हें पांच हजार प्रति यूनिट के हिसाब से प्लेटलेट्स दी। यह भी कि प्लेटलेट्स के बैग पर एसआरएन अस्पताल का टैग लगा हुआ है।
सौरभ ने आरोप लगाया कि अस्पताल में प्लेटलेट्स की जगह मुसम्बी का जूस चढ़ाया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ ही देर में मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक भी पहुंच गया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने सीएमओ डॉ. नानक सरन को कार्रवाई के आदेश दिए। सीएमओ बृहस्पतिवार को अस्पताल को सील करते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। बची हुई प्लेटलेट्स ड्रग विभाग की लैब में जांच के लिए भेजी गई है।
UP | We’ve formed a team with CMO & sent to the spot. Report to be submitted within a few hours. Strict action will be taken: Dy CM Brajesh Pathak on fake plasma being supplied to a dengue patient in UP https://t.co/D7IAkMy1dw pic.twitter.com/fbp3aSh3Wm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 20, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js
जनपद प्रयागराज में झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मोसम्मी का जूस चढ़ा देने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा दिये गए आदेशों के क्रम में तत्काल हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है एवं प्लेटलेट्स पैकेट को जाँच हेतु भेजा गया है
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) October 20, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js
प्रयागराज में मानवता शर्मसार हो गयी।
एक परिवार ने आरोप लगाया है कि झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल ने डेंगू के मरीज प्रदीप पांडेय को प्लेटलेट्स की जगह मोसम्मी का जूस चढ़ा दिया।
मरीज की मौत हो गयी है।
इस प्रकरण की जाँच कर त्वरित कार्यवाही करें। @prayagraj_pol @igrangealld pic.twitter.com/nOcnF3JcgP
— Vedank Singh (@VedankSingh) October 19, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?