कर्नाटक के रामनगर जिले के श्री कंचुगल बंदे लिंगायत मठ के मुख्य संत बसवलिंगा स्वामीजी (Basavalinga Swamiji) ने मठ परिसर के अंदर अपने कक्ष में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके कक्ष से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने उनकी अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसे पहले सितंबर में बेलगावी में श्री गुरु मैदिवालेश्वर लिंगायत मठ के संत बसवा सिद्धलिंग स्वामी( बसवा सिद्धलिंग स्वामी )ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी ।
कुडुर पुलिस थाने के प्रमुख ने बताया कि बसवलिंगा स्वामी (Basavalinga Swamiji) की कथित खुदकुशी की घटना सोमवार सुबह रामनगर जिले के मगड़ी के पास केम्पापुरा गांव में हुई। उनका शव मठ के पूजा घर की खिड़की की जाली से फांसी पर लटका मिला।
बसवलिंगा स्वामी (Basavalinga Swamiji) 1997 में इस 400 साल पुराने मठ के मुख्य पुजारी बने थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे कुछ शिष्यों ने उन्हें फांसी पर लटका पाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीलामंगला के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव मठ को सौंप दिया गया। पुलिस को उनके कक्ष से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। मठ के सूत्रों के अनुसार कुछ लोग उनकी चरित्र हत्या का प्रयास कर रहे थे। इसके अलावा कुछ समय से मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जा रहा था ।करीब 10 से 15 लोगों पर साधु को परेशान करने का संदेह है, जिनमें से दो के नाम सुसाइड नोट में बताए गए हैं।रामनगर जिले के पुलिस अधीक्षक के संतोष बाबू ने को बताया कि मौत के संभावित कारणों पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।
मठ का 400 से अधिक वर्षों का इतिहास है और इसे मगदी के सबसे बड़े मठों में से एक कहा जाता है। यह कई शिक्षण संस्थान भी चलाता है। द्रष्टा को 25 साल पहले मठ के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।
Karnataka | A body of another seer Basavalinga Swami of Sri Kanchugal Bande Mutt, aged 45, was found in a room of the mutt in Ramnagara district, yesterday. The seer had an unnatural death. Case registered at Kudur PS: Police
— ANI (@ANI) October 25, 2022


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा