राजस्थान ( Rajasthan ) की अशोक गहलोत सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS ) के 30 अफसरों के तबादला ( Transfer ) कर दिया हैजबकि छह आईएएस को एडीशनल चार्ज दिया है। बीकानेर और जयपुर के संभागीय आयुक्त का तबादला कर दिया है। अंतर सिंह नेहरा जयपुर के संभागीय आय़ुक्त होंगे। मुख्य विभागों में बड़े फेरबदल के साथ चार जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम गृह विभाग के एसीएस अभय कुमार का है। कुमार का ट्रांसफर ग्रामीण विकास विभाग के एसीएस के पद पर किया गया है। उनकी जगह राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव आनंद कुमार को गृह विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया गया है ।
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को प्राचार्यों की मीटिंग ली थी, जिसमें प्रदेश की खराब सड़कों और अस्पतालों में गंदगी होने पर उन्होंने नवीन महाजन और वैभव गालरिया के कामकाज पर सवाल उठाया था। मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने आज दोनों अफसरों को तबादला कर दिया है।
आईएएस अफसरों ( IAS Officers ) की सूची में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव नवीन महाजन का तबादला पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद पर कर दिया है। अब तक मेडिकल एज्यूकेशन विभाग संभाल रहे वैभव गालरिया को पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, खान विभाग के प्रबंध निदेशक प्रदीप गवांडे को बीकानेर उपनिवेशन आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। गवांडे जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी के पति हैं।
आईएएस अफसरों ( IAS Officers ) की नई तबादला सूची में श्रीगंगानगर कलेक्टर रुक्मणि रियार का हनुमानगढ़ कलेक्टर पद पर तबादला किया गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव लक्ष्मीनारायण मंत्री को डूंगरपुर कलेक्टर के पद पर पोस्टिंग दी गई है। प्रतापगढ़ कलेक्टर सौरभ स्वामी को श्रीगंगानगर कलेक्टर और डूंगरपुर कलेक्टर इंद्रजीत यादव को प्रतापगढ़ कलेक्टर बनाया गया है।
जयपुर के संभागीय आयुक्त विकास सीतारामजी भाले का तबादला श्रम विभाग में सचिव और आयुक्त के पद पर किया गया है। उनकी जगह अब अंतर सिंह नेहरा जयपुर संभागीय आयुक्त होंगे। नेहरा साल भर पहले जयपुर में कलेक्टर थे। रीट विवाद के बाद उनका तबादला किया गया था। वहीं, खाद्य विभाग के सचिव आशुतोष एटी पेडणेकर को टी रविकांत की जगह राजस्थान राज्य प्रसारण निगम के सीएमडी और राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
रोडवेज सीएमडी संदीप वर्मा का तबादला अब विज्ञान और प्रौद्यागिकी विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर कर दिया है। संदीप वर्मा ने हाल ही रोडवेज के एक मुकदमे में एएजी मेजर आरपी सिंह पर सही पैरवी नहीं करने का आरोप लगाते हुए सरकार को चिट्ठी लिखी थी। संदीप वर्मा की जगह अब नथमल डिडेल को रोडवेज एमडी के पद पर तैनात किया गया है।
The Rajasthan government has transferred and redesignated 30 IAS officers. pic.twitter.com/FjqSYmORrU
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 28, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?