राजस्थान ( Rajasthan ) के अजमेर ( Ajmer ) जिले में 18 साल के एक युवक जतन ने फांसी लगा आत्महत्या (suicide ) कर ली।आत्महत्या से पहले युवक जतन ने एक ऑडियो मैसेज छोड़ा है। जिसमें उसने भीलवड़ा में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इन्हीं वजह के चलते उसने फांसी लगाने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजमेर ( Ajmer ) जिले में अलवर गेट थाना इलाके के गुलाब बाड़ी की है। रविवार को जतन प्रजापत पुत्र शंकरलाल प्रजापत ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर करीब दो बजे उसका दोस्त उसके कमरे पर पहुंचा तो वह पंखे से लटका हुआ था। इस तरह दोस्त को लटका देख युवक बुरी तरह चिल्लाने लगा, जिसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी लगी। वह तुरंत जतन को पंखे से उतारकर अजमेर ( Ajmer ) अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि भीलवाड़ा की रहने वाली एक लड़की औरजतन करीब एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। रविवार दोपहर तक जनत नॉर्मल था, लेकिन एक कॉल आने के बाद वह काफी उदास हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जतन की गर्लफ्रेंड के और भी बॉयफ्रेंड थे, वह उसे कॉल कर धमकियां दे रहे थे। जिससे वह काफी परेशान हो गया था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
इधर, दावा किया जा रहा है कि जतन ने फांसी लगाने से पहले एक ऑडियो मैसेज छोड़ा है। जिसमें वह कह रहा है कि मैं आज मरने जा रहा हूं। इसकी वजह मेरी भीलवाड़ा में रहने वाली गर्लफ्रेंड है। वह मुझे ब्लैकमेल कर रही है और धोखा दे रही है। इस कारण से आत्महत्या कर रहा हूं।
मृतक जतन के परिवार वालों ने बताया कि जतन की तीन बहनें थी। सभी बहनों की जिम्मेदारी उस पर थी। जतन 10वीं कक्षा पास कर चुका था। वर्तमान में 12वीं ओपन पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही किताबों की दुकान पर पार्ट टाइम जॉब भी करता था। पिता होम गार्ड में काम करते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?