प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मोरबी ( Morbi ) में पुल दुर्घटना स्थल का दौरा कर वहां जारी तलाशी और बचाव अभियान की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने मोरबी सिविल अस्पताल में भर्ती हादसे के घायलों से मुलाकात भी की। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को हादसे के बाद राहत अभियान के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया और हादसे के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। दरअसल रविवार को इस पुल के मच्छु नदी में गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री ने मौके पर पहुंचने से पहले इलाके का हवाई सर्वेक्षण भी किया।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मोरबी सस्पेंशन ब्रिज हादसा वाली जगह का दौरा किया। इस दौरान चल रहे खोज और बचाव कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। इस दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को उस स्थान पर बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी जहां रविवार को माच्छू नदी पर ब्रिटिश काल के निलंबन पुल के गिरने से 135 लोग मारे गए थे।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी( Morbi ) हादसे के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस त्रासदी से संबंधित सभी पहलुओं की पहचान करने के लिए एक ‘विस्तृत और व्यापक’ जांच समय की मांग है। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि जांच से मिले प्रमुख सबकों को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री को राहत अभियान और प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई गई मदद के बारे में जानकारी दी गई।
मोदी ने कहा कि अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दुख की इस घड़ी में उन्हें हर संभव मदद मिले। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे। इससे पहले मोदी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय अस्पताल भी गए जहां इस हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने राहत और बचाव के काम में शामिल लोगों से बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की।
Went to Morbi, which witnessed the horrific bridge mishap. Met the bereaved families and extended condolences. I visited the site of the tragedy and went to the hospital where the injured are recovering. Also met those involved in rescue ops and chaired a review meeting. pic.twitter.com/hAZnJFIHh8
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?