मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के मुरैना ( Morena ) जिले में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा बोलेरो और डम्फर की टक्कर से हुआ। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में जारी है। घटना देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं, पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुरैना ( Morena ) के जिले नूराबाद थाना इलाके के नेशनल हाईवे 44 पर बीती रात बोलेरो गाड़ी से कुछ लोग ग्वालियर से लौट रहे थे, वहीं पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घटना में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में गंभीर रूप से घायल छः लोगों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज से पहले ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल व्यक्ति नूराबाद थाना इलाके के बित्तोली गांव के रहने वाले हैं और बीती रात ग्वालियर से वापस अपने घर आ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को नूराबाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच जारी है।
मरने वालों के नाम भरत (40 वर्षीय) पुत्र केदार सिंह, देवेंद्र (45 वर्षीय) पुत्र निहाल सिंह, केशव (42 वर्षीय) पुत्र आशाराम सिंह, रामपत (55 वर्षीय ) पुत्र मुरली, विद्याराम (43 वर्षीय) पुत्र रघुवर सिंह हैं। ये सभी वित्तोली गांव के रहने वाले हैं। डंपर चालक के खिलाफ मुरैना ( Morena ) पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि डंपर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?