मथुरा ( Mathura) थाना सुरीर क्षेत्र में आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway )पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 87 के समीप आगे चल रही कार के निकले पहिए से बोलेरो की टक्कर हो गई, जिससे अनियंत्रित हुई बोलेरो गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में छह साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह सभी बोलेरो गाड़ी में सवार थे।
जानकारी के मुताबिक बोलेरो गाड़ी में आठ लोग सवार थे। यह लोग शादी समारोह में जा रहे थे। रात करीब 10 बजे बोलेरो गाड़ी आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) के माइल स्टोन 87 पर पहुंची, तभी आगे चल रही एक कार का पहिए निकल गया। बोलेरो गाड़ी पहिए से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में बोलेरो सवार चंद्रपाल सिंह (65) निवासी गढ़ी जल सिंह थाना राया मथुरा और विशंबर पुत्र करुआ निवासी किरमासा थाना गोंडा अलीगढ़ मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरेंद्र पुत्र नामालूम निवासी भैंसारा थाना राया और छह साल की बच्ची राखी ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार साल प्रियांशी, प्रेमवती (23), श्याम सुंदर (28) घायल हैं।
पुलिस ने बताया कि बोलेरो सवार सभी राया से आगरा जा शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। मृतक और घायलों में आपसी क्या संबंध है। देरारात 10 बजे यह हादसा हुआ है। बोलेरो में करीब आठ लोग सवार रहे थे। क्रेन से दोनों वाहनों को हटवाकर मार्ग सुचारू कराया गया। दूसरी कार के लोग सुरक्षित हैं।
UP | 4 people died and four others were severely injured after 2 cars met with an accident on Milestone 87 of Yamuna Expressway under Surir Police Station area in Mathura. Local police reached the spot and the injured were taken to Mathura district hospital: Mathura Police pic.twitter.com/FnR4GgiMnh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 4, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?