गुजरात विधानसभा चुनाव ( Gujarat Elections 2022) के लिए कांग्रेस ( Congress ) ने 43 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया।कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में चर्चित नामों में पोरबंदर से अर्जुन मोढवाडिया और घटलोडिया से अमी याग्निक को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस के मुख्य पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, पार्टी प्रभारी रघु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर की मौजूदगी में कांग्रेस के करीब एक सौ उम्मीदवारों के नाम तय हैं, इनमें बडी संख्या में वर्तमान विधायक शामिल हैं।
मालूम हो कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई।रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी डिजिटल माध्यम से जुड़ीं। केंद्रीय चुनाव समिति के कई अन्य सदस्य भी पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में शामिल हुए। मालूम हो कि गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है. वहीं, शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव ( Gujarat Elections 2022)से पहले इंद्रनील राजगुरू गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने गुजरात में आप में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हमेशा कांग्रेस के साथ थे, मेरे जाने पर मेरे परिवार को भी मंजूर नहीं था। मैं बीजेपी को हराने के लिए आप में शामिल हुआ था, लेकिन मुझे लगा कि वे बीजेपी की तरह लोगों को गुमराह करते हैं।
गुजरात भाजपा की ओर से शुक्रवार को गांधीनगर, मेहसाणा, अमरेली, बोटाद, अहमदाबाद, भावनगर, खेडा, पंचमहाल, नवसारी, भरुच, जामनगर व देवभूमि द्वारिका की 58 सीटों के प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया। केंद्रीय ग्रह एवं सहकार मंत्री अमित शाह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं चुनाव समिति के सदस्य शेष 77 नामों की सूची पर शनिवार को चर्चा करेंगे।
Congress party announces the first list of 43 candidates for #GujaratElections2022 pic.twitter.com/PGBhmcYfdi
— ANI (@ANI) November 4, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?