कर्नाटक ( Karnataka) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सतीश लक्ष्मणराव जारकीहोली( Satish Jarkiholi) ने कहा है कि हिंदू शब्द का मतलब बहुत गंदा होता है। उनके इस बयान से विवाद पैदा हो गया है। भाजपा ने उनके बयान को हिंदुओं का अपमान और उकसाने वाला बताया है। वहीं कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।जारकीहोली ने रविवार को बेलागावी जिले के एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि- वे हिंदू धर्म की बात करते हैं… हिंदू शब्द कहां से आ गया? यह हमारा है क्या? यह तो पर्शियन (फारस) का है। ईरान, इराक, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान का है। फिर हिंदू शब्द आपका कैसे हो गया? इस पर विस्तार से चर्चा की जानी चाहिए।
जारकीहोली ( Satish Jarkiholi)ने कहा कि अभी वॉट्सऐप और विकिपीडिया पर देखो। आपका नहीं है यह शब्द। फिर आपने उसे इतना सिर पर क्यों चढ़ा रखा है। यह मैं नहीं कह रहा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मालूम हो कि जारकीहोली कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं।
बीजेपी ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है और इसे वोट बैंक का उद्योग करार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘शिवराज पाटिल के बाद अब कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदुओं को भड़काते हुए उनका अपमान किया है। ये संयोग नहीं है। वोट बैंक का उद्योग है।’
विश्व हिंदू परिषद के नेता विनोद बंसल ने कहा, ‘कांग्रेस अब डूबती नैया है। अब इसका कोई खेवैया नहीं है।’कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जारकीहोली ( Satish Jarkiholi) का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और खारिज किए जाने लायक है। हम भी इसकी निंदा करते हैं। हिंदुत्व एक जीने का अंदाज है और एक सभ्यता है। कांग्रेस हर धर्म को सम्मान देती है।
#WATCH| "Where has 'Hindu' term come from?It's come from Persia…So, what is its relation with India? How's 'Hindu' yours? Check on WhatsApp, Wikipedia, term isn't yours. Why do you want to put it on a pedestal?…Its meaning is horrible:KPCC Working Pres Satish Jarkiholi (6.11) pic.twitter.com/7AMaXEKyD9
— ANI (@ANI) November 7, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?