गुजरात विधानसभा चुनाव ( Gujarat Elections 2022) की तारीखों के एलान के साथ ही चुनावी गहमागहमी और तेज हो गई है। भाजपा की ओर से धुआंधार प्रचार के बीच कई दिग्गजों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इनमें से एक हैं पूर्व सीएम विजय रूपाणी।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी( Vijay Rupani ) ने कहा, मैंने सभी के सहयोग से पांच साल सीएम के रूप में काम किया। इन चुनावों में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैंने वरिष्ठों को पत्र भेजकर दिल्ली को अवगत करा दिया है। हम चुने हुए उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करेंगे। वहीं, गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।
इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने भी चुनाव लड़ने से इनकार किया है। चुडासमा ने कहा, मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस संबंध में बता दिया है। मैंने तय किया है कि अन्य कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए। मैं अब तक 9 बार चुनाव लड़ चुका हूं। मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं।
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के लिए एक दिसंबर जबकि दूसरे दौर के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
I worked as CM for 5 yrs with everyone’s cooperation. In these polls, responsibility should be given to new workers. I won’t contest the poll, I sent letter to seniors & conveyed it to Delhi. We’ll work to make chosen candidate win: Ex-Guj CM Vijay Rupani #GujaratElections2022 pic.twitter.com/buH88hZje8
— ANI (@ANI) November 9, 2022
#GujaratElections2022 | Former Deputy CM of Gujarat Nitin Patel to not contest upcoming Assembly elections.
(File Pic) pic.twitter.com/HSK2yoaoSW
— ANI (@ANI) November 9, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?