हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh )की 14वीं विधानसभा के लिए 68 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। मतदान सुबह आठ बजे से सुबह पांच बजे तक होगा। चुनाव मैदान में उतरे 412 उम्मीदवारों के भविष्य को 55.92 लाख मतदाता ईवीएम में कैद करेंगे।
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh )में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान किया जाएगा। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर हैं।
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh )में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में रिकार्ड 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने इस बार विधानसभा चुनाव में 75 फीसदी से अधिक मतदान कराने का लक्ष्य रखा है। पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य पाने के लिए आयोग की ओर से प्रदेश में एक माह से जागरूकता अभियान चलाया गया।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतदाताओं से अपील की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता दिवंगत श्याम सरन नेगी हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत्र रहे हैं। उनकी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा है। नेगी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब सभी प्रदेशवासी 12 नवंबर को बढ़-चढ़कर मतदान करेंगे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने इस संदेश को ट्वीट किया है।
विधानसभा चुनाव में जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद होगी, उनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित उनके नौ केबिनेट मंत्री, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू इत्यादि शामिल हैं।
बता दें कि राज्य में सभी सीटों पर एक चरण में मतदान हो रहा है। चुनाव परिणाम गुजरात के साथ आठ दिसम्बर को आएंगे। हिमाचल में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा, हालांकि कुछ सीटों पर आम आदमी पार्टी ने इसे त्रिकोणीय बना दिया है।
स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता स्वर्गीय श्री श्याम सरन नेगी जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सभी प्रदेशवासी 12 नवंबर 2022 को बढ़ चढ़ कर मतदान करेंगे ।@mangarg2002 @ECISVEEP @DDNewsHimachal @airnewsalerts @PIB_India #UTSAV #hpelection2022#Ecisveep pic.twitter.com/lI9rVoTMPl
— CEO Himachal (@hpelection) November 10, 2022
Himachal Pradesh election: Over 55 lakh voters to decide fate of 412 candidates for 68 seats tomorrow
Read @ANI Story | https://t.co/hnPmOxHJ5f#HimachalPradeshElections #HimachalPradesh #HimachalElection2022 pic.twitter.com/m8bJ8p8mlO
— ANI Digital (@ani_digital) November 11, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?