राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 ( National Sports Awards ) के लिए खिलाड़ियों और कोच के नाम का एलान हो चुका है। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं, चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड ( Major Dhyan Chand Khel Ratna Award )से सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 नवंबर को सभी खिलाड़ियों और कोच को ये पुरस्कार देंगी।
मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार हासिल करने वाले शरत कमल अचंता कई सालों से टेबल टेनिस में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अचंता शरत कमल ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया था। इसके बाद उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। शरत के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हैं। एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने दो-दो कांस्य जीत हैं। शरत कमल खेल रत्न पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मनिका बत्रा को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।
President Droupadi Murmu will give away the National Sports Awards on 30th November. Major Dhyan Chand Khel Ratna Award will be given to Sharath Kamal Achanta. 25 Sports persons will receive Arjuna Awards for outstanding performance in Sports: Ministry of Youth Affairs & Sports pic.twitter.com/r7Vj1zJNST
— ANI (@ANI) November 14, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?