उत्तराखंड के चमोली (Chamoli )जिले में जोशीमठ के उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार को पल्ला गांव के समीप मैक्स करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार 17 लोगों में 12 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 10 सीटर वाहन में 18 लोग सवार थे। जान बचाने के लिए खाई की ओर सरकते वाहन से कूदे तीन लोग घायल हो गए। वहीं वाहन को रोकने के लिए टायर में पत्थर लगाने उतरे दो लोग बाल-बाल बच गए।
चमोली (Chamoli )जिले की पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक मैक्स जोशीमठ से सवारियों को लेकर किमाणा गांव जा रही थी। करीब 3:30 बजे पल्ला गांव के समीप खड़ी चढ़ाई पर मैक्स आगे नहीं बढ़ पाई। पीछे सरकते देख उस पर सवार किमाणा गांव का जीतपाल सिंह और हेमंत चौहान निवासी कलगोठ गांव नीचे उतरे और टायर में पत्थर अड़ाने लगे।
बताया जा रहा है कि वाहन ओवर लोड होने के कारण पत्थर पार कर गया और तेजी से नीचे आने लगा। इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस बीच मैक्स की छत पर सवार तीन लोग जान बचाने के लिए कूद गए। वे सड़क के पत्थरों से टकराकर घायल हो गए।
वहीं खाई में गिरने से मैक्स के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर शाम तक 12 लोगों के शव निकाल लिए गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्गम लाया गया है।
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली (Chamoli ) दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से फोन पर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने डीएम को तेजी से राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। दुर्घटना में कलगोठ गांव के पांच लोग काल के गाल में समा गए। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
11 people killed, 3 injured as SUV falls into deep gorge in Uttarakhand’s Chamoli district: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) November 18, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?